अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा एक की मौत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

मेदिनीनगर : चैनपुर थाना क्षेत्र के बलथरवा रामगढ़ रोड में सीमेंट और छड़ लदा ट्रैक्टर सोमवार की शाम अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमे ट्रैक्टर पर सवार तीन व्यक्ति पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम उताकी निवासी ट्रैक्टर चालक पप्पू सिंह उम्र 30 वर्ष,नावाबजार थाना क्षेत्र के ग्राम नेनुआ निवासी विजय सिंह उम्र 45 वर्ष और नेनुआ गांव के लखन लाल सिंह उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी चैनपुर थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को ट्रैक्टर से बाहर निकाल कर उन्हे इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल पहुंचाया।सदर अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने ट्रैक्टर चालक पप्पू सिंह को मृत घोषित कर दिया।इसके बाद पुलिस के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच कर अपने देख देख में दोनो घायलों का इलाज करवा रहे है।

इसके घटना के बाद पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।वही इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की तीनो व्यक्ति छातसगढ़ रामानुजगंज से ट्रैकर पर छड़ और सीमेंट लेकर मेदिनीनगर आ रहे थे।इसी बीच रामगढ़ रोड बलथरवा गांव में ट्रैक्टर प्लाट गई।जिसमे यह हादसा हुआ है।वही इस घटना के बाद से मृतक और घायल के परिजनों का सदर अस्पताल में रोरो कर बुरा हाल था।

Related posts