बड़कागांव में तीन दिवसीय वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू

बड़कागांव: प्रखंड सभागार भवन में वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुई। इसका उद्घाटन प्रमुख फुलवा देवी एंव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने की। मौके पर पंचायती राज प्रशिक्षक मिथलेश राणा, संजय कुमार पाण्डेय, सुनील ठाकुर, मारुति दास गुप्ता मौजूद थे। प्रशिक्षण द्वारा सभी वार्ड सदस्यों को 73वें संविधान संशोधन द्वारा ग्राम पंचायत को प्राप्त शक्तियों एवं उनका उपयोग अधिकारों कर्तव्यों की जानकारी दी गई। प्रमुख फुलवा देवी ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर वार्ड सदस्यों पंचायत में विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि प्रखंड के वार्ड सदस्यों का 6 बैच की प्रशिक्षण 8 नवंबर तक आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण वार्ड सदस्यों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

चेपाकला, डाड़ीकला, सिंदवारी, सिरमा, बड़कागांव पूर्वी, मध्य पश्चिमी, सीकरी की 90 वार्ड सदस्यों ने उपस्थित हुए।

Related posts