सागर डोम के हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल।

मेदिनीनगर : शहर के नावाहाता में सागर डोम के हत्या में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।इस संबंध में डीएसपी मणि भूषण प्रसाद ने बताया की दिनांक 30.6.2024 की रात्रि में सूचना मिली की बम पुलिस शौचालय नावाहता के पीछे किसी व्यक्ति की पत्थर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी है। सूचना पर तत्काल शहर थाना के पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहां पर खून से लतपत एक युवक की शव पड़ा हुआ है।

स्थल के समीप दो चाकु, एक बड़ा सा पत्थर, शराब की दो बोतल, सिगरेट, माचिस, कोलड्रॉक्स एवं पानी का बोतल पड़ा पाया गया। मृतक की पहचान सागर डोम पिता संजय राम सा0 सेवा सदन रोड, थाना शहर, जिला पलामू के रूप में किया गया। इस संबंध में मृतक के पिता संजय राम के फर्वब्यान के आधार पर हत्या का कांड राज कुमार उर्फ गोलू तथा सूरज डोम एवं अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।अनुसंधान के क्रम में पता चला की घटना को राज कुमार उर्फ गोलू तथा नीरज कुमार के द्वारा अंजाम दिया गया है। दोनों अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गयी है। दोनों अभियुक्तो ने अपना अपना अपराध को स्वीकार किया तथा स्वीकारोक्ति ब्यान पर गोलू का पटना स्थल के कुछ दूर पर गमछा एवं चप्पल बरामद किया गया।

बरामदगी :-

. खून से सना चाकू – 02 1

2. खून लगा हुआ पत्थर – 01

3. शराब का खाली बोतल – 02

4. पानी का बोतल – 01

5. अभियुक्त का गमछा – 01

6. अभियुक्त का चप्पल

गिरफ्तारी :-

1. नीरज कुमार उम्र 19 वर्ष पिता शंकर राम सा० नावाहाता सेवा सदन रोड, थाना शहर, जिला पलामू ।

2. राज कुमार उर्फ गोलू कुमार उम्र 20 वर्ष पिता राजू राम, सा० दुधीनगर काली मंदिर के पास, थाना तहसील, जिला सोनभद्र

उत्तर प्रदेश।

छापामारी में शामिल पुलिस दल :-

1. देवव्रत पौद्दार, पु०नि० सह थाना प्रभारी शहर थाना, पलामू ।

2. पु०अ०नि० अनन्त कुमार सिंह, शहर थाना, पलामू ।

3. पु०अ०नि० गुलशन बिरवा, शहर थाना, पलामू ।

4.आरक्षी 1925 राकेश कुमार सिंह

5. आरक्षी-2029 रोहित कुमार

6. आरक्षी 219 मंजेश कुमार

7. स0आ0-126 प्रफुल कुमार सिंह

Related posts