जमीनी विवाद में दो व्यक्ति घायल स्थिति गंभीर

 

मेदिनीनगर: पांकी थाना क्षेत्र के माडन गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में दो व्यक्ति धनेश्वर यादव और रामेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सदर अस्पताल में इलाज के बाद भी दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही घटना के बारे में घायल धनेश्वर यादव ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह अपने जमीन पर मकान का निर्माण कर रहे थे। इसी बीच गांव के रामपति यादव,भोला यादव,वृक्ष यादव और लालमुनि यादव वहां पहुंचे और धनेश्वर यादव को गाली गलौज करने लगे। इसी बीच दोनो पक्षों में झगड़ा हो गया।जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वही इस घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा मारपीट से संबंधित जानकारी पांकी थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मारपीट से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts