जमशेदपुर : आगामी 21 अप्रैल झारखंड की राजधानी रांची में होने वाले इंडिया गठबंधन की उलगुलान महारैली की तैयारी पूरे राज्य में जोर शोर से चल रही है। जिसके तहत शुक्रवार झामुमो जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने रैली की तैयारी और उसे सफल बनाने को लेकर अपने आवास में जमशेदपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक कर कई दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान विधायक ने कहा कि बीजेपी सरकार ने एक आदिवासी मुख्यमंत्री और जन नेता को साजिश कर जेल भेज दिया है और जिसके खिलाफ यह उलगुलान है। इस महारैली के बाद झारखंड की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। आगे उन्होंने कहा कि महारैली में जुगसलाई विधानसभा से 5000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में मनोहर हुसैन, मिथुन चक्रवर्ती, पलटन मुर्मू, नागी मुर्मू, जितेंदर सिंह, नीलम बाड़ा, गोविंदा महतो, विजय महतो, लखन मुर्मू, राम टुडू, रूस धीवर, मलिन मुर्मू, प्रकाश समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
उलगुलान रैली में जुगसलाई विधानसभा से 5000 कार्यकर्ता होंगे शामिल – मंगल कालिंदी
