नाबालिक लड़की बनी मां, न्याय की खातिर दर- दर भटक रही

 

बड़कागांव : नाबालिक लड़की बनी मां ससुराल वालों ने दहेज की खातिर निकाले घर से बाहर न्याय की खातिर दर-दर भटक रही है , डेढ़ माह की बच्ची को लेकर थाना पहुंची . घटना महुँगाई खुर्द निवासी नागेश्वर प्रजापति की पुत्री काल्पनिक नाम जमुनी कुमारी उम्र 16 वर्ष डेढ़ माह पूर्व अपनी नन्ही बच्ची का हजारीबाग सदर अस्पताल में बड़ा ऑपरेशन से बच्ची को जन्मदिन हुई. बताया जाता है कि नागेश्वर प्रजापति की पुत्री ने कहा कि गांव के रामदेव प्रजापति के पुत्र नीतीश कुमार के साथ पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब लड़की मां बनी तो इसका भेद खुल गया और दोनों की शादी राम जानकी मंदिर बड़कागांव में हिंदू रीति रिवाज के साथ डेढ़ माह पूर्व हुई. आवेदन में आरोप है कि शादी के 15 दिन बाद से ही लड़की को दहेज लाने को लेकर पति नीतीश कुमार, ससुर रामदेव प्रजापति,सास रामकली देवी, नन्द अनिशा कुमारी, नन्दोषी वीरेंद्र प्रजापति ने लड़की को प्रताड़ित करते हुए घर से बाहर निकाल दिया.

लड़की ने अपनी नन्ही बच्ची को लेकर बड़कागांव थाना पहुंचकर सुबह से न्याय की मांग की है.

Related posts