कोवाली हल्दीपोखर में विहिप ने 400 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ वाहन को पकड़ा 

 

जमशेदपुर : कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर रसुनचोपा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर ग्रामीणों के सहयोग से करीब 400 किलो प्रतिबंधित गौ मांस पकड़ा। मामले में बताया जा रहा है कि छोटा हांथी वाहन संख्या जेएच 22 एफ – 3050 में प्रतिबंधित मांस को ढंककर कर ले जाया जा रहा था। जिसकी सूचना पाकर ग्रामीणों के सहयोग से विहिप की टीम ने वाहन, चालक और प्रतिबंधित मांस को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौके पर सिंहभूम विभाग गौ रक्षा प्रमुख मंटू दुबे, बदरंग दल सह संयोजक चंदन दास, जिला परिषद सूरज मंडल, विहिप से सुभाष चटर्जी समेत अन्य सहयोगी मौजूद थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

Leave a Comment