विश्व हिन्दु परिषद की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

संवाददाता

लातेहार: विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक देवघर में सम्पन्न हुआ। इस तीन दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में लातेहार जिला के वर्तमान बजरंग दल जिला संयोजक सौरभ साहु को दायित्व मुक्त करते हुए उनके स्थान पर लातेहार डुरूवा स्टेशन के रहने वाले जयराम कपूर उर्फ (पप्पू सरदार) का प्रांत बैठक में प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र के द्वारा घोषणा किया गया। साथ ही जिले में अन्य रिक्त दायित्व का भी घोषणा किया जिसमें सामाजिक समरसता प्रमुख अवधेश पांडे, विशेष संपर्क प्रमुख मनमोहन प्रसाद, सेवा प्रमुख प्रीतम कुमार, प्रचार प्रसार प्रमुख आशीष कुमार, गौ रक्षा प्रमुख राम सिंह, सहसंयोजक पंकज पांडे, सत्संग प्रमुख सुदामा शुक्ला, मातृशक्ति प्रमुख मंजू सिंह दीदी, के नाम का घोषणा किया गया। यह जानकारी विहिप जिलाध्यक्ष श्याम अग्रवाल एवं जिला मंत्री संजय तिवारी ने संयुक्त रूप से इस बैठक में दी।

साथ ही अध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने कहा कि समिति पुर्ण होने से संगठन कार्य करने में जो बाधा उत्पन्न हो रहा था अब समिति पूर्ण होने से संगठन का कार्य निर्बाध और सुचारू रूप से संचालित होगी।

बैठक में इन बिन्दुओं पर पर भी हुई चर्चा

धर्मरक्षा निधि संग्रह।

9 अप्रैल चौत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष।

हनुमान जन्मोत्सव।

श्रीरामोत्सव कार्यक्रम।

षष्टी पूर्ति वर्ष।

विहिप स्थापना दिवस

प्रखंड के दायित्व घोषणा।

आगामी जून माह में आयोजित परिषद शिक्षा वर्ग, बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग एवं दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं की अपेक्षित सूची तैयार करना।

इसके अतिरिक्त जिले में साप्ताहिक सत्संग, संस्कार केंद्र, बलो पासना एवं शक्ति साधना केंद्र सहित अन्य विषयों पर विशेष चर्चा किया गया।

बैठक में विभाग सह मंत्री एवं लातेहार जिले के प्रभारी महेंद्र नाथ विभाग संगठन मंत्री विजय यादव जिला अध्यक्ष श्याम अग्रवाल जिला मंत्री संजय तिवारी जिला उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष कौशल किशोर राज जिला संयोजक पप्पू सरदार जिला समरसता प्रमुख अवधेश पांडे दुर्गावाहिनी संयोजिका कंचन दीदी मातृशक्ति प्रमुख अंजू दीदी एवं सभी प्रखंडों के अधिकारी गण शामिल रहे।

Related posts