पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गिय ज्ञानी जेल सिंह जी का पुण्य तिथि धूमधाम से मनाया गया

कतरास: दिनांक 25 दिसंबर 2023 को द एवरेस्ट एकेडमी स्कूल मुराईडीह प्रखंड बाघमारा जिला धनबाद झारखंड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति के द्वारा सबसे पहले विश्वकर्मा भगवान की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाया गया ! तत्पश्चात स्वर्गीय ज्ञानी जेल सिंह जी का तस्वीर पर उपस्थित गणमान्य पदाधिकारियों, और सदस्यों द्वारा पूष्प चढ़ाकर पुण्य तिथि धूमधाम से मनाया गया. आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष लखन लाल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे. आज के बैठक का संचालन बैजनाथ शर्मा ने किया. वक्ताओं ने समाज के कुरीतियों को खत्म करने के लिए मु्ख्य बिंदुओं पर जोर दिया जैसे दहेज प्रथा पर रोक, पूर्ण शराब बंदी, शिक्षा पर जोर, संगठन की मजबूती पर मुख्य रूप से चर्चा हुई. साथ ही आगामी बैठक महीने के अंत में अज्ञारकुंड प्रखंड मे रखा गया है. आज के बैठक में मुख्य रूप से परदेश पदाधिकरी उमेश शर्मा, बैजू शर्मा, तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष बिशु शर्मा, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष विजय शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा, ८४कुटुंब अध्यक्ष इतवारी शर्मा, विनोद मिस्त्री, दीपक कुमार शर्मा, विलायती शर्मा, निरंजन शर्मा, दिलीप कुमार मिस्त्री, जिला मीडिया प्रभारी गिरिजा शंकर शर्मा, विनोद शर्मा, शंकर शर्मा विनोद विश्वकर्मा, इंद्रनाथ शर्मा, सुबोध कुमार शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा, गंगा धर शर्मा एवं सैकड़ों विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित हुए।

Related posts