झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारीयों ने प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया

कतरास: झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सभा सोमवार को विधानसभा सभागार रांची में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के सभी 24 जिलों से सम्मानित जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री और प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा जी ने किया तथा मंच संचालन पुर्व जिला परिषद सदस्य नितु शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्णय लिया कि झारखंड में विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड का गठन हो विश्वकर्मा पूजा के दिन सरकारी अवकाश हो और सभी शिक्षण संस्थाओं और सरकारी संस्थाओं में बढ़ई मिस्त्री और लोहार की बहाली हो। कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया की रांची मोरहाबादी मैदान में विशाल विश्वकर्मा अधिकार रैली का आयोजन फरवरी माह में किया जाएगा। इसी बीच धनबाद जिला अध्यक्ष लखन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा जी को फुलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। साथ में जिला महामंत्री गुप्तेश्वर शर्मा प्रदेश महासचिव उमेश कुमार शर्मा विशु शर्मा सुरेश शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखन लाल शर्मा गुप्तेश्वर शर्मा सुरेश शर्मा विशु शर्मा अर्जुन शर्मा संजय शर्मा दिलीप शर्मा संतोष शर्मा विजय शर्मा विनोद राणा मीरा शर्मा नितु शर्मा नीलम शर्मा सुभाष शर्मा सुरेंद्र शर्मा जगदीश शर्मा राजेश शर्मा रामदेव शर्मा रामविलास शर्मा सुजीत शर्मा पंकज शर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Related posts