सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में हुआ मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन, विधानसभावार मतदान दल गठित

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में 9-जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक किल्लु शिव कुमार नायडू और जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल की उपस्थिति में बुधवार को संपन्न हुआ। इस दौरान निर्वाचन आयोग के विशेष साफ्टवेयर से सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए रेंडमाइजेशन कराते हुए मतदान दल बनाए गए। विदित हो कि प्रथम रेंडमाइजेशन में निर्वाचन में कार्य करने वाले कर्मचारियों का चयन हुआ था। जिसके बाद अब जिले के सभी 1887 मतदान केन्द्रों के लिए विधानसभावार मतदान दल गठित किए गए हैं। वहीं तीसरे रेंडमाइजेशन में मतदान दलों के लिए मतदान केन्द्र निर्धारित किए जाएंगे।

मौके पर डीडीसी मनीष कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनंत कुमार, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम रंजीत लोहरा, एडीएम (एसओआर) महेन्द्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी किशोर प्रसाद समेत अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts