अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग 

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा ने शनिवार को मानगो गुरु नानक हाई स्कूल पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। हम सभी को लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेना चाहिए। उन्होंने नगर निगम के 150 मतदान केंद्रों का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी बीएलओ, सुपरवाइजर एवं नगर निगम कर्मियों को सक्रिय रहकर कार्य करने का निर्देश भी दिया। साथ ही उन्होंने सोसाइटी में रहने वाले लोगों से इस महापर्व में वोट करने की अपील भी की।

Related posts