एक स्थान पर छ बूथ रहने के कारण वोटरों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा 

धनबाद: लोयाबाद थाना क्षेत्र में सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। यहां के सभी 22 बूथों में मिलाकर तकरीबन 55 प्रतिशत मतदान हुआ। कुंल 20876 वोटर में से 11486 पोल हुआ। शाम तीन बजकर 45 मिंट पर लोयाबाद श्रमिक कल्याण के बूथ नंबर 352 का ईवीएम मशीन खराब हो गया।करीब एक घण्टे 25 मिंट तक वोटर लाइन में खड़े रहे।सारी कोशिशें के बाद करीब 5 बजकर 10 मिंट बाद ईवीएम मशीन बदली गई। फिर जाकर वोटिंग दोबारा शुरू हुआ। करीब 5 बजकर 45 मिनट पर मतदान पूरा हुआ।

 

एक स्थान पर छह बूथ रहने से सभी को हुई परेशानी

बीजीएस हाई स्कूल कैम्पस में छह बूथ रहने से वोटरों के इलावे प्रशासनिक अधिकारी को भी परेशनी हुई।अधिकारी आपस में चर्चा करते नजर आए कि एक जगह इतनी बूथ होना उचित नही है।वहीं लोयाबाद छह नंबर श्रमिक कल्याण में एक हो हॉल में तीन बूथ बनाएं जाने से लोग नाराज थे। वोटर, पोलिंग अधिकारी, व पुलिस अधिकारी को काफी जद्दोजहद करना पड़ा।लोगो का मानना था कि अलग अलग कमरे में अलग अलग बूथ बनाना चाहिए।यहां के किसी बूथ में दिव्यांग वोटरो के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नही की गई थी।

Related posts