शादी का झांसा : यूपी से रांची आये शादी करने, जमकर हुई खरीदारी, पैसे एठे, शादी से पहले गिरोह के अगुवा और लडकी फरार

शादी का झांसा देकर युवक के परिजनों से पैसे वसूल रहे गिरोह सक्रिय

MD Mumtaz

खलारी : खलारी में लगातार शादी के नाम पर लड़कियों का फोटो दिखाकर पैसो की वसूली कर रहे हैं लड़का के परिजनों से।
यह मामला शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश के जिला कोसम्बी गांव मंझनपुर निवासी सोनू कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि लड़की से शादी कराने के नाम पर राजेश कुमार ने बुलाया। राजेश कुमार चान्हो थाना पिपरा टोली के ग्राम कमाती का रहने वाला है।

राजेश ने लडके के घर वालों से शादी कराने के नाम पर कई लड़कियों के फोटो दिखाए फिर लड़के की पसंद जान लड़के के घर वालों से अपने मोबाइल नम्बर पर आठ हजार रुपए डालवाए इसके बाद लड़की के परिजनों को गरीब बता कर शादी करने को पांच लोगों के साथ टोरी बुलाया। जिसपर लड़के बहनोई समेत कुल पांच लोग टोरी आए, जिसके बाद उन्हें टोरी से बीजुपाडा बुलाया गया जहां एक होटल पर लड़का और लड़की एक दुसरे को दिखाया।

इसके बाद लड़की के शादी के लिए लड़के पक्ष से खरीदारी कराया गया फिर चालीस हजार रुपए नगद लेकर दूसरे दिन सुबह शादी करने का झाया देकर मौके से भाग निकले। खलारी थाना क्षेत्र में इस तरह का यह तीसरा मामला है, जिसपर स्थानीय प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं ठगी का शिकार हुए लोगों की सूने तो कई जुड़े हुए तार का खुलासा हो सकता है।

Related posts