जमशेदपुर : गोलमुरी लोहार लाइन निवासी व्हील पावर राइडिंग क्लब के अध्यक्ष दिव्यांग रमेश कुमार शर्मा के आग्रह पर सिदगोड़ा बागुननगर निवासी दिव्यांग सरस्वती कुमारी को भाजपा महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के प्रयास से बुधवार व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया। वहीं दिनेश कुमार के गुरनाम सिंह के सहयोग से व्हील चेयर प्रदान किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सरस्वती कुमारी को गोलमुरी लोहार लाइन स्थित उनके घर पर व्हीलचेयर भेंट किया। बताते चलें कि सरस्वती कुमारी दोनों पैरों से चलने फिरने में असमर्थ है। साथ ही छोटी बहन और बहनोई उनकी देखभाल करते है। और तो और उनको शिरर्डी दर्शन के लिए भी ले जा रहे हैं। जिसके बाद भाजपा नेता दिनेश कुमार समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्हीलचेयर भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिसके लिए परिवार के सदस्यों ने सभी का आभार भी प्रकट किया। मौके पर अमरजीत सिंह राजा, प्रोबिर चटर्जी, राणा, बंटी अग्रवाल, बच्चा बाबू शर्मा, राजकुमार शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, मुकेश शर्मा, मनोज शर्मा, सुरेंद्र सिंह शिंदे, प्रदीप शर्मा, अमित शर्मा, शिव कुमार शर्मा, संतोष कुमार पंडित, उमेश शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।
दिव्यांग महिला को भाजपा नेता ने उपलब्ध कराया व्हीलचेयर
