गठबंधन के प्रत्याशी को भरपूर समर्थन करते हुए जिताएंगे लोक-सभा चुनाव – अकबर

गिरिडीह:- गाण्डेय प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोकिडीह के मुखिया,प्रखंड बीस सुत्री उपाध्यक्ष सह जेएमएम कार्यकर्ता अकबर अंसारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को भरपूर सहयोग और समर्थन देते हुए जीत दिलवाने के लिए हम सभी कार्यकर्ता वचनबद्ध हैं। कहा कि फिलहाल गठबंधन से विधायक बिनोद कुमार सिंह और पुर्व विधायक राजकुमार यादव ये दो नाम सामने आ रहे हैं। प्रत्याशी चाहें जो भी हों हम सभी कार्यकर्ता उनके प्रति समर्पित रहेंगे और उन्हें जिताने के लिए जी-जान लगा देंगे। गाण्डेय उप-चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर कल्पना सोरेन जी की स्थिति काफी मजबूत है। वह स्वयं भी सुयोग्य एवं सुपात्र हैं। युवा, पढ़ी-लिखी और तेज तर्रार तो हैं ही उन्हें पुर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी होने एवं उनके पति के साथ हुए अन्याय को लेकर भी जनता की सहानुभूति मिलेगी।
क्षेत्रीय प्रत्याशियों के दावों पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सबको है। जनता तय करेगी कि आखिर वो किसके साथ है।

Related posts