प्रखंड अध्यक्ष ने किया गठबंधन प्रत्याशी के जीत का दावा

गिरिडीह:- जमुआ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष महशर इमाम ने कोडरमा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह की जीत का दावा किया है। कहा कि इस बार कोडरमा लोक-सभा चुनाव काफी दिलचस्प होने जा रहा है। क्षेत्र की जनता समझदार और जागरूक है। इस बार जनता किसी के नाम पर नहीं सिर्फ और सिर्फ विकास के नाम पर वोट करने जा रही है। पुर्व सांसद ने अपने पिछले कार्यकाल में चर्चा के लायक एक भी काम नहीं किया है इसके विपरित विनोद सिंह ने बतौर विधायक अपने क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास किया जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में होती है। उनके काम धरातल पर देखे जा सकते हैं। कहा कि एक प्रत्याशी के रूप में भी विनोद सिंह अन्नपूर्णा देवी से काफी बेहतर हैं और क्षेत्र की जनता इस बात को बढ़िया से समझ रही है। उन्होंने आगे कहा कि कोडरमा लोक-सभा क्षेत्र में इस बार बदलाव की लहर देखी जा रही है। विनोद सिंह बहुत बड़ी जीत के साथ सांसद बनेंगे और क्षेत्र एवं क्षेत्रवासियों की आवाज मजबूती से संसद में उठाने का काम करेंगे।

Related posts