रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर के महिला प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय संवाददाता को मारने की धमकी देने की निंदा की

MdMumtaz

खलारी: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर के महिला प्रदेश अध्यक्ष अनिता गंझू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोकतंत्र भारत के स्थानीय पत्रकार को मारने की धमकी देने वालो की निंदा की। प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि स्थानीय ठेकेदार एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जफरुद्दीन अंसारी द्वारा 4 फरवरी लोकतंत्र भारत के स्थानीय संवाददाता मुमताज अहमद को मारने की धमकी देना लोकतंत्र पर तमाचा मारना है इस घटिया एवं अलोकतांत्रिक व्यवहार के लिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर इस बात की कड़ी निंदा करती हैं साथ ही दोषी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पर कानून सजा की मांग करते हुए बताया कि 4 फरवरी को भाजपा पार्टी के नेतागण खलारी प्रखंड सहित झारखंड के सभी प्रखंडों में भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने का काम करती हैं वहीं डीएम एफटी मद से होंने वाले पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की उद्घाटन बीजेपी के रांची सांसद संजय सेठ तथा विधायक समरीलाल के द्वारा किया गया है जिसकी अनियमितता की खबर स्थानीय संवाददाता के प्रकाशित करने पर भाजपा कार्यकर्ता ,(ठेकेदारो) के द्वारा संवाददाता को मारने की धमकी दी जाती है इसे जनता क्या समझे यह बहुत बड़ा सवाल है ?
साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन से सभी पत्रकारों और संवाददाताओ की सुरक्षा की मांग करते हुए सरकार से भी पत्रकार सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दोषी भाजपा कार्यकर्ता पर कानूनी कार्रवाई की मांग की

Related posts