बुडमू स्टेडियम में किया गया भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण

बुढ़मू : विरसा जयंती के अवसर पर बुढ़मू प्रखंड के विरसा स्टेडिय बुढ़मू में विरसा मुंडा के स्थापित प्रतिमा पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण किया।

इस दौरान रांची के पूर्व जिला परिषद के उपाध्यक्ष पार्वती देवी, प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू , उप प्रमुख हरदेव साहू, डॉक्टर मदन महतो, हरिश्चंद्र पाहन, सोनू मुंडा सहित विभिन्न गांवों से आए ग्रामप्रधान ने माल्यार्पण किया। माल्यार्पण करने के बाद लोगों ने बिरसा मुंडा के नीति सिद्धांतो पर चलने का संकल्प लिया।

Related posts