कोयलांचल में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया

Md Mumtaz

खलारी: खलारी, मैकलुस्कीगंज तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिवस को ईसाई समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया गया । मंगल कामनाओं के साथ जन्मदिन मना कर प्रभु ईसा मसीह से मानव कल्याण के उद्धार की कामना की । अनुयायी इस दिन चर्च जाते हैं, प्रार्थना कर एक-दूसरे को शुभकामना देते हुए उपहार देते है।

कैथोलिक चर्च और प्रोटेस्टैंट चर्च में रात्रि जागरण मिस्सा और सुबह में मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। रात्रि जागरण मिस्सा का मुख्य कार्यक्रम मैक्लुस्कीगंज रोमन कैथोलिक चर्च में आयोजित किया गया जिसे फादर हुबेर टूस, ने संपन्न कराया।जागरण मिस्सा में धर्म विश्वासियों को संबोधित करते हुए फादर हुबेर टूस ने कहा कि यीशु मसीह मनुष्य के साथ रहने के लिए मनुष्य के रूप में आए थे। ईश्वर होकर भी वे मनुष्य के रूप में रहने का काम किया। लोगों के दुख को दूर किया। यीशु हर के जीवन में आए। उन्होंने ईश्वर से लोगों के विकास और शांति की प्रार्थना की। रविवार ईसाई धर्म का ये त्योहार प्रेम और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन यीशु का जन्म हुआ था। ईश्वर होकर भी वे मनुष्य के रूप में रहने का काम किया। लोगों के दुख को दूर किया। यीशु हर के जीवन में आए। उन्होंने ईश्वर से लोगों के विकास और शांति की प्रार्थना की। जागरण मिस्सा और सुबह के मिस्सा में बालक यीशु की मूर्ति का शांति चुंबन किया गया। चरनी को आशीष दी गई, धार्मिक गीत गाए गए। मौके पर टोबियास बारा, कुर्नीस खेस, संतोष भेंगरा , अनिमा लकड़ा, उज्जवल एक्का, प्रीति एक्का, रिया टोपो मेरी बाड़ा, नैंसी भेंगरा, सोनी मिंज, किशोरी खेस सहित दर्जनों मसीही सपरिवार मौजूद थे ।

Related posts