सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मेदिनीनगर : कोडरमा थाना क्षेत्र के चंदवारा पूतो गांव निवासी लक्षण यादव के पुत्र सुधीर यादव की मंगलवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की सुधीर यादव पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनीया गांव में पुस्पंजी इंजीकौम प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था।काम खत्म होने के बाद सुधीर यादव कंपनी के ट्रैक्टर पर सवार होकर कंपनी के क्वार्टर में जा रहा था।इसी बीच रास्ते में ट्रैक्टर पलट गई।जिसमें सुधीर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद कंपनी के अन्य स्टाफ के द्वारा उसे इलाज के लिए मोहम्मदगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए।उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुस्पंजी इंजीकौम प्राइवेट कंपनी के मैनेजर द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मेदिनीनगर सदर अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में सुधीर यादव का पोस्टमार्टम करवाने में जुट गए हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts