मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल स्थिति गंभीर

मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ला में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल व्यक्ति सोनू खलीफा को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी सोनू खलीफा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही इस घटना के बाद घायल व्यक्ति के परिजनों द्वारा घटना से संबंधित मामले की लिखित आवेदन मेदिनीनगर शहर थाना में दिया गया है।

आवेदन मिलने के बाद शहर थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले में छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बारे में घायल सोनू खलीफा ने बताया की वह अपने घर के पास खड़ा था। तभी किसी बात को लेकर सोनू खलीफा को मंजूर खलीफा से झगड़ा हो गया।इसी बीच मंजूर खलीफा डंडा से सोनू खलीफा के सिर में मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें वह गंभीर उसे घायल हो गया।

Related posts