झारखंड: 12 अधिकारियों की पोस्टिंग

रांची: राज्य सरकार ने पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के 12 पदाधिकारियों को तैनाती दी है। इस संबंध में शुक्रवार रात कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

इन अधिकारियों की इन पदों पर हुई पोस्टिंग

प्रेमलता मुर्मू उपसचिव श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड, अनंत कुमार उपसचिव स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग, फिलबियुस बारला उपसचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, संतोष कुमार गर्ग उप सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग, विजय कुमार उपसचिव वित्त विभाग, रोहित सिंह उपसचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, संतोष सिंह उप सचिव परिवहन विभाग, भागीरथ प्रसाद उप सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, दिनेश कुमार अपर निदेशक भू अर्जन एवं पुनर्वास स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना जमशेदपुर, संजीव कुमार उपसचिव ग्रामीण विकास विभाग, धीरेंद्र कुमार उपनिदेशक कल्याण, मनीष कुमार उपनिदेशक खेलकूद पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग।

Related posts