बड़कागांव में आरक्षण क्रीमी लेयर को लेकर निकाला गया मशाल जुलूस

  बड़कागांव : एसटी, एससी के आरक्षण का क्रिमिलेयर के विरोध बड़कागांव में 20 अगस्त को देर शाम को मशाल जुलूस अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संघ द्वारा निकाला गया. यह मशाल जुलूस डॉ भीमराव अंबेडकर चौक से शुरू की गई, जो मुख्य चौक ,दैनिक बाजार, अस्पताल रोड ,थाना रोड गुरु चट्टी रोड आदि गली मोहल्ले होते हुए निकाला गया. इसका नेतृत्व बड़कागांव मध्य पंचायत के मुखिया मो तकरीमुला खान, अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार, मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक दास, पूर्व मुखिया बिशुन रजक, रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष सह…

Read More

बड़कागांव के बुढ़वा महादेव में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

  संजय सागर   बड़कागाँव : बड़कागांव बुढ़वा महादेव परिसर में कांवर के साथ झांकी प्रदर्शन करने वाले एवं अनुशासन बनाए रखने वाले सदस्यों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. यह आयोजन श्रावणी मेला पूजा समिति गुरु चट्टी एवं बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति द्वारा आयोजित की गई. प्रथम पुरस्कार अवतार क्लब कांवरिया संघ बड़कागांव डेली मार्केट, द्वितीय पुरस्कार संगम युवा कांवरिया संघ बसरिया मोहल्ला , तृतीय पुरस्कार शक्ति युवा क्लब बरगद मोहल्ला, उत्कृष्ट पुरस्कार नवयुवक कांवरिया संघ साढ़, नवयुवक कांवरिया संघ खैरातरी को अनुशासन का…

Read More

आरक्षण को लेकर भारत बंद को सफल बनाएंगे बड़कागांव के एसटी एससी

  21 अगस्त को बड़कागांव भी रहेगा बंद   संजय सागर   बड़कागांव : एसटी, एससी के आरक्षण का वर्गीकरण के विरोध करने को लेकर देशव्यापी आंदोलन भारत बंद 21 अगस्त को बड़कागांव में बंद रहेगा. इस संबंध में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संघ के सदस्यों ने बैठक कर निर्णय लिया. बैठक के बाद बड़कागांव थाना में बंद को लेकर लिखित सूचना दी गई. वक्ताओं ने कहा कि सदियों से लेकर अब तक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के साथ अन्याय होता रहा है. भले ही अन्य जाति के…

Read More

खूब पढ़ो, खूब बढ़ो: प्राचार्य मो इब्राहिम

  संजय सागर   बड़कागांव : बड़कागांव के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मेधा छात्र पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्राचार्य मो इब्राहिम एवं संचालन निर्देशक कुलदीप कुमार ने किया. मौके पर विद्यार्थियों की मेधांक के साथ वार्षिक परीक्षा परिणाम निकल गया. इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. प्राचार्य मो इब्राहिम ने कहा कि खूब पढ़ो, खूब बढ़ो अगर आप अपने जीवन को बेहतर करना चाहते हैं तो, शिक्षा के साथ समझौता की नहीं करना होगा. निदेशक कुलदीप कुमार ने कहा की…

Read More

कर्णपुरा कॉलेज के भूमि दाता बुद्धि नाथ महतो नहीं रहे, शोक व्यक्त

बड़कागांव फोटो बुद्धि नाथ महतो का फाइल फोटो   बड़कागांव :आजसू पार्टी के छात्र युनियन के प्रखंड अध्यक्ष चमगढ़ा ग्राम निवासी के पिता कर्णपुरा कॉलेज के भूमिदाता 90 वर्षीय बुद्धि नाथ महतो का निधन मंगलवार को हो गया.उनके निधन से कुर्मी समाज के लिए बहुत बड़ी क्षती हुई .बुद्धि नाथ महतो का कुर्मी समाज जाति में समाज सेवा के लिए विशिष्ट पहचान थी. निधन पर शिक्षाविद एवं प्रबुद्ध लोगों ने शोक व्यक्त किया है. जिसमें मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी, कर्णपुरा महाविद्यालय के सचिव…

Read More

वन प्रमंडल की रेस्क्यू टीम ने दो ज़हरीले कोबरा साँप को किया रेस्क्यू

  पाकुड़ संवाददाता पाकुड़: वन प्रमंडल पदाधिकारी, पाकुड़ वन प्रमंडल पाकुड़ के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20 अगस्त को पाकुड़ वन प्रक्षेत्र की रेस्क्यू टीम द्वारा दो  स्पेक्टेक्ल्ड कोबरा सर्प को रेस्क्यू किया गया। मंगलवार को लगभग 9:00 बजे पूर्वाह्न पाकुड़ वन प्रक्षेत्र की रेस्क्यू टीम को फोन से सूचना मिली कि एक व्यस्क स्पेक्टेक्ल्ड कोबरा सर्प तोड़ाई ग्राम के सुरेंद्र वर्मा जी के घर में घुस गया है। सूचना पाकर रेस्क्यू टीम तत्काल तोड़ाई के लिए रवाना हो गई। टीम लगातार सुरेंद्र वर्मा जी से अपडेट भी लेती रही।…

Read More

झारोटेप का एक शिष्टमंडल मंडल ने अपनी मांगे को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

  पाकुड़: गायबथान महेशपुर जिला पाकुड़ में झारोटेप का एक शिष्टमंडल मंडल मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को झारोटेप के जिला अध्यक्ष अतीकुर रहमान की अगवाई में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें प्रमुखता के साथ शिक्षकों के निम्नांकित मुद्दे को उठाया गया।छ्ठे वेतनमान की विसंगतियों को उठाया गया एक ही राज्य में दो अलग-अलग नियम सचिवालय कर्मियों को छठे वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया लेकिन शिक्षकों और अन्य कर्मियों को अब तक छ्ठे वेतनमान का उत्क्रमण का लाभ अभी तक नहीं मिला हैं। जो न्याय संगत नहीं हैं।झारखंड सरकार योजना सह वित्त…

Read More

एमजीएम में पांचवें दिन भी जारी रहा हड़ताल, दृष्टिहीन पति-पत्नी बिना इलाज के लोटे

  जमशेदपुर : बीते दिनों पश्चिम बंगाल कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर पूरे देश में उबाल है। वहीं डॉक्टर को न्याय दिलाने को लेकर जगह-जगह पर जोरदार प्रदर्शन भी लगातार जारी। इस मामले को लेकर पूरे देश में डॉक्टर भी हड़ताल पर है। जिसके तहत साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में पांचवें दिन भी डॉक्टरों का हड़ताल जरी रहा। इस दौरान ओपीडी और रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद है। जिससे यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। इसी क्रम…

Read More

सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला ट्रेनी विमान हुआ लापता, तलाश जारी 

  जमशेदपुर : सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार की सुबह 11 बजे अल्केमिस्ट एविएशन का ट्रेनी विमान उड़ान भरने के बाद अचानक से लापता हो गया। इस विमान में दो पायलट भी मौजूद है। वहीं विमान के लापता होने की खबर से सनसनी फैल गई हैं। मामले में बताया जा रहा है कि अलकेमिस्ट एविएशन 2 सीटर ट्रेनी प्लेन ने मंगलवार की सुबह सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। जिसमें सवार दो पायलट में से एक प्रशिक्षु पायलट भी हैं। वहीं एयरपोर्ट के उड़ान भरने के लगभग 15 मिनट बाद ही…

Read More

ग्रामीण विकास विभाग (डीआरडीए) शासी निकाय की बैठक हुई सम्पन्न, समाहित करने पर बनी सहमति 

  जमशेदपुर : झारखण्ड पंचायती राज अधिनियम 2001 की धारा 77 (ख) के अनुपालन में डीआरडीए को जिला परिषद में विलय किया गया है। इस संदर्भ में समाहरणालय सभागार में डीआरडीए का विघटन कर जिला परिषद में समाहित किये जाने के लिए अध्यक्ष जिला परिषद बारी मुर्मू की अध्यक्षता में प्रबंध पर्षद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सभी के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन की योजनाओं और विकास कार्यों में तेजी आएगी। जिला परिषद की आगामी बैठक में डीआरडीए के…

Read More

विधायक सरयू राय ने किया 3 योजनाओं का शिलान्यास

  जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से लगभग 10 लाख रुपए की धनराशि से शुरू होने वाली 3 योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें बिरसानगर स्थित सरस्वती शिशु विद्यालय मंदिर परिसर में साइकिल स्टैंड व पेबर्स ब्लॉक अधिष्ठापन, बिरसानगर, जोन नंबर 1 ‘बी’ में वापी सेन गुप्ता के घर से सोनू तंतुबाई के घर तक सड़क निर्माण तथा टेल्को मरियम्मा मंदिर के पास पेबर्स ब्लॉक का अधिष्ठापन किया जाना शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से भाजमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सिंह,…

Read More

इनर व्हील क्लब जेस्ट ने चेशायर होम को दी 30 चादर

  जमशेदपुर: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर जेस्ट द्वारा सुंदरनगर स्थित चेशायर होम में रहने वाले विशेष लड़कियों और महिलाओं के लिए उनकी जरुरत के अनुसार 30 चादरें और तकिया कवर दिया। साथ ही उनके साथ कुछ समय भी बिताया। जिसके बाद शाम का नाश्ता सभी को कराया। यह कार्यक्रम प्रीति गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उक्त जानकारी एडिटर अनु मित्तल ने दी। इस कार्य में निशा गाड़िया एवं मंजु माहेश्वरी समेत अन्य का सहयोग भी रहा। इस दौरान जेस्ट की महिलाओं ने बताया कि इन विशेष बच्चों के…

Read More

अक्षय उर्जा दिवस पर “रिन्यू योर वॉक, रिन्यू द वर्ल्ड” वॉकथॉन का हुआ आयोजन

जमशेदपुर/रांची : अक्षय उर्जा दिवस पर मंगलवार सेंटर फॉर एन्वायरमेंट एंड एंजी डेवलपमेंट (सीड) द्वारा रांची स्थित आरसी फिजिकल एकेडमी के सहयोग से एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया और जो “रिन्यू योर वॉक, रिन्यू द वर्ल्ड” थीम पर आधारित था। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अक्षय उर्जा के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव में उर्जा के स्थायी साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इसमें शामिल प्रतिभागियों ने रांची की सड़कों पर चलते हुए अक्षय उर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के…

Read More

शहरी खाद्य कचरा 2026 तक बायो-गैस में बदला जाएगा – रितुराज सिन्हा

  केएसएमएस बायो गैस प्रबंधन प्रणाली स्थापित करने वाला पहला स्कूल बना जमशेदपुर : स्थायी कचरा प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) ने शहर में उत्पन्न होने वाले खाद्य कचरे को मार्च 2026 तक बायो-गैस में बदलने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। इस संबंध में एमडी रितुराज सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस ऐतिहासिक पहल की घोषणा की। जिसमें शहर की कचरा प्रबंधन प्रणाली को बदलने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के बायो-गैस उत्पादन की क्षमता पर जोर…

Read More