बाराद्वारी गांधी आश्रम में बच्चों के बीच फल व मिठाई का वितरण

  जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा द्वारा अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साकची बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम के बच्चों के बीच तिरंगा झंडा, नाश्ता, फल, मिठाई, बिस्किट, फ्रूटी, चिप्स एवं चॉकलेट का वितरण कर उनके चेहरों पर एक छोटी सी मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। मौके पर मुख्य रूप से शाखा अध्यक्ष पंकज छावरिया, सचिव मालीराम अग्रवाल, रामोतार बेगराजका, गगन रुस्तगी, राजेश अग्रवाल, मनोज खेमका, प्रमोद अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, विकाश अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल, संजय शर्मा, रतन अग्रवाल, नारायण अग्रवाल…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर ब्रह्मकुमारी ने निकाली पैदल यात्रा, लगाए भारत माता के जयकारे 

  जमशेदपुर : 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने कदमा बाजार स्थित भवन में धूमधाम से झंडोत्तोलन किया। इस दौरान सभी बहनों और भाइयों ने मिलकर तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्र गान भी गाया। जिसके बाद झांकी के रुप में सभी पैदल यात्रा करते हुए मेन रोड रंकिनी मंदिर पहुंचे। यात्रा के दौरान बहनों और भाइयों ने हाथों में देश की शान तिरंगा भी थाम रखा था। आगे भारत माता की वेशभूषा में छोटी बच्ची चल रही थी। जिसे देखकर लोगों ने खूब…

Read More

कदमा थाना प्रभारी ने दी तिरंगे को सलामी, शांति समिति सदस्य रहे उपस्थित 

  जमशेदपुर : 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कदमा थाना परिसर में थाना प्रभारी संजय सुमन ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान शांति समिति सदस्यों समेत सभी ने मिलकर राष्ट्र गान भी गाया गया। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि देश के लाखों वीरों के बलिदान से हमें आजादी मिली है और आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। हमें उन वीरों की कुर्बानियों को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने सभी से देश की एकता और अखंडता को…

Read More

प्रेस क्लब के सदस्यों को मिलेगी मेडिकल सुविधा : संजीव भारद्वाज 

  जमशेदपुर : 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के साकची अमानत रोड स्थित क्वार्टर नंबर 5 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष संजीव शर्मा (संजीव भारद्वाज) ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। साथ ही राष्ट्रगान के बाद उन्होंने क्लब के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मेडिकल सुविधा के लिए शहर के कुछ अस्पताल और नर्सिंग होम से बात हो चुकी है। जहां क्लब के सदस्य, उनके आश्रितों को निःशुल्क ओपीडी और तय छूट के साथ जांच की…

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल ने मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस, एमडी ने दी तिरंगे को सलामी 

  जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) ने 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। यह कार्यक्रम टाटा स्टील यूआईएसएल परिसर के जुस्को ग्रीन में हुआ। जहां एमडी रितु राज सिन्हा ने जुस्को श्रमिक यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडे और टाटा स्टील यूआईएसएल की वरिष्ठ नेतृत्व टीम की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर जेएसयू के पदाधिकारी और टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। जिससे माहौल गर्व और…

Read More

अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष ने 78 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोतोलन किया

  मेदिनीनगर: अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर गणेश प्रसाद के नेतृत्व में शहर के हमीदगंज जरासंध चौक के पास स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी चंद्रवंशी भाइयों की उपस्थिति में झंडोतोलन किया गया। मौके पर उपस्थित डॉक्टर गणेश प्रसाद ने कहा कि 15 अगस्त 1947 के दिन भारत देश आजाद हुआ। उससे पहले हम अंग्रेजों के गुलाम थे। सदियों की गुलामी के पश्चात अंग्रेजों के बढ़ते अत्याचारों से त्रस्त भारतवासियों के मन में विद्रोह की ज्वाला उस समय भड़की, जब देश के अनेक वीरों ने…

Read More

मुखिया अनुज त्रिपाठी ने झंडोतोलन कर पलामू वाशियो को दी शुभकामनाएं

  मेदिनीनगर: सदर प्रखंड के राजवाडीह पंचायत भवन में अधिवक्ता शह मुखिया अनुज कुमार त्रिपाठी ने 78 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीणों की उपस्थिति में झंडोतोलन किया।झंडोतोलन के बाद मुखिया ने लोगो के बीच मिठाई बांट कर पलामू वाशियो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।वही मौके पर उपस्थित मुखिया त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश में राष्ट्रीय अवकाश के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिनके त्याग और बलिदान के चलते भारत को अंग्रेजी हुकूमत…

Read More

पलामू में धूमधाम से मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

  मेदिनीनगर: देश की आजादी 78 वां स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को पलामू जिले के सभी थाना एवं प्रखंड में पूरे हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर थाना में थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, सदर थाना में उत्तम राय टिओपी 2 में थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह और टिओपी 3 में भूपेंद्र कुमार सिंह के द्वारा झंडोतोलन किया गया।वही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों, स्कूल, काॅलेजों एवं अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा ध्वज फहराया…

Read More

समाहरणालय परिसर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ने किया ध्वजारोहण   मेदिनीनगर: 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने  समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण किया।समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम के मौके पर उपायुक्त श्री शशि रंजन के अलावा पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेसन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित समाहरणालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Read More

लातेहार में कार सवार पर सड़क लुटेरों ने चलाई गोली,पलामू का एक युवक घायल

  लातेहार: जिले के हेरहंज से सटे पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित कारीमाटी जंगल में सड़क लुटेरों ने कार में सवार लोगों पर गोली चला दी।इस घटना में कार पर सवार दिलीप दांगी के हाथ में गोली लग गई. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दिलीप दांगी पलामू जिले के तरहसी के रहने वाले हैं. बालूमाथ में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।दरअसल दिलीप दांगी अपने परिवार के साथ देवघर बाबा धाम से…

Read More

सड़क दुर्घटना में पिता की मौत पत्नी और पुत्री घायल

  मेदिनीनगर: सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव निवासी कमेंद्र उरांव उम्र 40 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।जबकि पत्नी कलावती देवी और पुत्री सीमा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की कमेंद्र उरांव गुरुवार की सुबह अपने पत्नी और पुत्री के साथ बाइक पर सवार होकर हैदरनगर देवीधाम पूजा करने गए थे।पूजा कर घर वापस लौटने के क्रम में चियांकी में एक अज्ञात वाहन ने उन्हे पीछे से धक्का मार दिया।जिसमे तीनो लोग बाइक से गिरकर गंभीर रूप से…

Read More

विधायक प्रत्याशी चंचला देवी ने 78 वा स्वतंत्रता दिवस पर किया झंडोतोलन

  मेदिनीनगर: विधायक प्रत्याशी चंचला देवी ने कल्याणपुर प्राथमिक मध्य विद्यालय में 78 वा स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन कर पलामू वाशियो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मौके पर समाज सेवी विजय चंद्रवंशी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।झंडोतोलन करने के बाद विधायक प्रत्याशी चंचला देवी शाहपुर स्वामी विवेकानंद चौक पहुंच कर विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण की।वही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों, स्कूल, काॅलेजों एवं अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया।इस अवसर पर लोगों ने…

Read More

कैदियों को संबैधानिक अधिकार व कर्तव्य की जानकारी जरूरी: अमिताभ

  सभी थाना में एलएडीसी के अधिवक्ता का नम्बर है उपलब्ध, जरूरत पड़ने पर कानूनी मदद ले सकते हैं: डिप्टी चीफ   मेदिनीनगर: झालसा के दिशा निर्देश व प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह ने कैदियों को संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कैदियों को बंदी के रूप में…

Read More

ब्यवहार न्यायालय परिसर में पीडीजे ने किया ध्वजारोहण

  मेदिनीनगर: 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को पलामू ब्यवहार न्यायालय   परिसर में पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।इसके पूर्ब प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने राष्टपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।इस मौके पर कमल पुष्प बाटिका को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ध्वजारोहण कार्यक्रम के मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मार्तण्ड प्रताप मिश्रा, डीजे बिनोद कुमार सिंह, अभिमन्यु कुमार, अखिलेश कुमार, राज कुमार मिश्रा, स्वेता ढिंगरा, आयशा…

Read More

78वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पथरा ओपी प्रभारी मंटू सिंह ने किया पौधा रोपण

  मेदिनीनगर: 78वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरिहरगंज पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने थाना परिसर में झंडोतोलन करने के बाद पौधा रोपण किया।इस अवसर पर ओपी प्रभारी मंटू सिंह ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।हम सभी को पेड़ लगा कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि हमारी आने वाली पीढ़ियाँ एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में सांस ले सकें।…

Read More

फायर ब्रिगेड दस्ता ने स्कूली बच्चों व शिक्षको को बताया आग से बचाव व बुझाने के तरीके

  मेदिनीनगर: शहर के हमीदगंज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में विद्यार्थियों को प्रिंसिपल डीएन सिन्हा के मार्गदर्शन में डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत आग पर काबू पाने के तरीकों से अवगत करवाया गया। इस मौके पर मेदिनीनगर फायर ब्रिगेड से आए फायर अफसर दिनेश कुमार शर्मा, रामेश्वर उरांव, परिमल परमा ने बच्चों को मॉक ड्रिल के माध्यम से बताया कि अगर कहीं आग लग जाए तो हमें घबराना नहीं चाहिए। हमें इस तरह के प्रयास करना चाहिए कि आग आगे ना बढ़ सके।अगर घर में कहीं सिलेंडर को आग लग…

Read More

राज्य भर के मनरेगा कर्मियों की टूटा सब्र का बांध

अपनी मांगों को लेकर आज राज्य भर के मनरेगा कर्मी ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी आवास घेराव करने का लिया निर्णय लगभग एक महीने हड़ताल पर गए राज्य भर के मनरेगा कर्मी का आज करेंगे ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी आवास का घेराव Pankaj singh बुडमू :रांची स्थाई करण और वेतनमान समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य भर के मनरेगा कर्मी लगभग एक महीने से राज्यव्यापी हड़ताल पर है मनरेगा कर्मियों की हड़ताल में जाने से सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजना प्रभावित हो रही है विशेष कर बिरसा हरित आम…

Read More

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने गोपाल मैदान में फहराया तिरंगा

डीसी और एसएसपी समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद   जमशेदपुर : “प्यारे झारखंड वासियों, प्रणाम एवं जोहार” राजनीतिक सामाजिक और बौद्धिक विरासत को सहेजता हुआ हमारा देश 78 वें स्वाधीनता दिवस के स्वर्णिम अध्याय को अपनी गौरव गाथा में अंकित कर चूका हैं! आज मेरा सौभाग्य हैं कि अपने गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाते हुए हमारे राष्ट्र ध्वज को फहराने का अवसर प्राप्त हो रहा हैं। जिसके लिए मै जमशेदपुर की जनता का ह्रदय से नमन करता हूं। आज इस मंच से मैं लौहनगरी के संस्थापक टाटाजी के चरणों में…

Read More

पुर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन चतरा इकाई द्वारा झंडोतोलन किया गया

चतरा: आज 15 अगस्त दिन गुरुवार को पुर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखंड चतरा इकाई द्वारा 78 वां स्वतंत्रता दिवस का झंडा सिमरिया स्टेट बैंक मुख्य परिसर मे फहराया गया। अध्यक्ष मोहन कुमार साहा द्वारा झंडोतोलन किया गया साथ ही उन शहीदों को याद किया गया जिन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिए। इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मोहन कुमार साहा, पुर्व मीडिया प्रभारी रमन साहु, सिमरिया प्रखंड अध्यक्ष किसुन राम, उपाध्यक्ष अमृत साव, बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार, बिरेंद्र कुमार, मु.शमशाद, अंकित कुमार,…

Read More

स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा किया गया सम्मानित, दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने घर जाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी।   1. स्वतंत्रता सेनानी अखौरी बालेश्वर सिन्हा को अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने सम्मानित किया।   2. सरोज देवी, पति स्व. प्रभाष चन्द्र ठाकुर, अंचल अधिकारी जमशेदपुर   3. सी. शुभलक्ष्मी, पति स्व. सीवी राव, भूमि सुधार उपसमाहर्ता धालभूम   4.…

Read More

रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, सात गिरफ्तार

रांची: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के होटल होटल मौर्या में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। रांची पुलिस ने पांच लड़कियों और दो युवकों सहित सात को गिरफ्तार किया है। एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृत्व में छापेमारी की गई है। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बुधवार को बताया कि देह व्यापार की सूचना पर होटल मौर्या में छापेमारी की गई, जिसमें आपत्तिजनक हालत में पांच लड़कियां और दो लड़के पकड़े गए है। सभी से पूछताछ की जा रही…

Read More

संताल को ‘बांग्लास्तान’ देश बनाने की हो रही साजिश : बाबूलाल मरांडी

रांची,: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के बड़े हिस्से संताल बहुल इलाके को ‘बांग्लास्तान’ देश बनाने की साजिश चल रही है। बाबूलाल ने खुफिया एजेंसियों का हवाला देकर एक्स पर बुधवार काे पोस्ट में लिखा कि झारखंड के बड़े हिस्से (संताल बहुल इलाके), बिहार का किशनगंज, पश्चिम बंगाल, अधिकांश उत्तर पूर्वी राज्य, नेपाल और म्यांमार के कुछ हिस्से को मिलाकर ‘बांग्लास्तान’ नामक देश बनाने की साजिश चल रही है। पांच अगस्त को शेख हसीना सरकार की तख्तापलट के बाद कट्टरपंथी गज़वातुल-हिंद ( गैर मुसलमानों के खिलाफ…

Read More

छात्रा के साथ दुष्कर्म  के दोषी को दस साल की सजा

रांची: पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने बुधवार को आठवीं क्लास की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी करार हरमू निवासी संदीप कुमार पोद्दार को 10 साल की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे अतिरिक्त छह माह की सजा काटनी होगी। अदालत ने युवक को सात अगस्त को दोषी ठहराया था। घटना को लेकर पीड़िता के भाई ने अरगोड़ा थाना में 14 फरवरी 2020 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में करेंगे ध्वजारोहण, सारी तैयारियां पूरी, स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी में  ड्रोन कैमरा से रखी जायेगा निगरानी

रांची: स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में होनेवाले राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री के ध्वजारोहण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री परेड की सलामी लेंगे। मैदान के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मैदान में वाटरप्रुफ पंडाल का निर्माण भी किया गया है। झंडोत्तोलन और परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री आम लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी की ‘हर घर तिरंगा’ पहल ने महिला नेतृत्व वाले नए उद्योग को भी दिया जन्म : गोविंद मोहन

नई दिल्ली: केन्द्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘हर घर तिरंगा’ पहल ने पूरी तरह से महिला नेतृत्व वाले नए उद्योग को भी जन्म दिया है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का समन्वय करने वाले संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने मीडिया को बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, 2022 में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी अभियान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक जन आंदोलन के रूप में कल्पना की गई थी, जिसमें नागरिकों से अपने…

Read More