नाबालिक लड़की बनी मां, न्याय की खातिर दर- दर भटक रही

  बड़कागांव : नाबालिक लड़की बनी मां ससुराल वालों ने दहेज की खातिर निकाले घर से बाहर न्याय की खातिर दर-दर भटक रही है , डेढ़ माह की बच्ची को लेकर थाना पहुंची . घटना महुँगाई खुर्द निवासी नागेश्वर प्रजापति की पुत्री काल्पनिक नाम जमुनी कुमारी उम्र 16 वर्ष डेढ़ माह पूर्व अपनी नन्ही बच्ची का हजारीबाग सदर अस्पताल में बड़ा ऑपरेशन से बच्ची को जन्मदिन हुई. बताया जाता है कि नागेश्वर प्रजापति की पुत्री ने कहा कि गांव के रामदेव प्रजापति के पुत्र नीतीश कुमार के साथ पिछले कई…

Read More

साकची बाजार शिव मंदिर में जीण माता का सिंघारा उत्सव 15 को

  जमशेदपुर: शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्वारा गुरूवार 15 अगस्त को आदिशक्ति मां जीण भवानी का झूला एवं सिंधारा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। साकची बाजार स्थित श्री शिव मंदिर के दूसरे तल्ले में आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव में मंगल पाठ का आयोजन भी होगा। इस संबंध में संस्था के संस्थापक शंभू खन्ना ने बताया कि उस दिन दोपहर 3.30 बजे से मां भवानी जीण शक्ति का मंगल पाठ के साथ साथ संध्या में भजनों की अमृत वर्षा होगी। उन्होंने बताया कि मंगलपाठ…

Read More

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भाजपाइयों ने किया पुतला दहन 

  जमशेदपुर : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भाजपा कदमा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अजित सिंह उर्फ भीम सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की संध्या भाजपाइयों ने कदमा रंकिनी मंदिर से पैदल यात्रा निकाली और जो कदमा बाजार में पहुंचकर कर संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपाइयों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला भी दहन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद एक साजिश के तहत हिंदूओं को निशाना बनाया जा रहा है। उनकी…

Read More

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में नए छात्रों के लिए श्रीनाथ शंखनाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि डीसी हुए शामिल 

जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के नए सत्र में नव नामांकित विद्यार्थियो के लिए 2024 के श्रीनाथ शंखनाद (इंडक्शन कार्यक्रम) का शुभारंभ जमशेदपुर के प्रतिष्ठित एक्सएलआरआई प्रेक्षागृह में शुक्रवार को संपन्न हुआ। समारोह में शासन और प्रशासन की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिले के डीसी अनन्य मित्तल शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आरटीए कोल्हान दिनेश रंजन, जेसीएपीसीएल के एमडी उज्जवल चक्रवर्ती, मार्केट डेवलपमेंट के रीजनल हेड सीरीष मुदगल, एंपायर ऑटो के निदेशक देवांग गांधी, झारखंड फॉर्मेसी स्टेट काउंसिल…

Read More

विश्व आदिवासी दिवस पर रंजीत लोहरा ने सबर महिलाओं को किया सम्मानित 

  जमशेदपुर : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहारा द्वारा क्षेत्र में स्थित सबर बस्ती वासियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके नेतृत्व में मुख्यमंत्री मंईयां योजना का सभी महिलाओं का फॉर्म आंगनबाड़ी के सेविका एवं कार्यालय कर्मी द्वारा आवेदनों भरवाकर जमा भी किया गया।

Read More

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, जेल में मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी

पाकुड़ संवाददाता पाकुड़: झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय प्रसाद ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने जेल के अंदर के किचन का जायजा लिया बंदियों को दिए जाने वाले भोजन, चिकित्सा संबंधी सुविधा और जेल के अंदर के अस्पताल का भी निरीक्षण की। बंदियों के मिलने वाले विभिन्न सुविधाओं के विषय में कारा अधीक्षक से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुरुष एवं महिला बंदियों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं और परेशानियों से अवगत हुए। उन्होंने कारागार…

Read More

धिरजू राम कर्णपुरा क्षेत्र में शिक्षा की क्रांति लाई : हरि 

  17वीं पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि बड़कागांव: गरीकला में शिक्षा की क्रांति के दूत कहे जानेवाले स्व धीरजू राम की 17 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. सेवानिवृत्त शिक्षक हरि राम, निमिया देवी समेत अतिथियों ने धिरजू राम की तसवीर पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पित की. हरि राम ने कहा कि धीरजू बाबू ने कर्णपुरा क्षेत्र में शिक्षा की क्रांति लायी. सामाजिक क्षेत्र में इनका विशिष्ट योगदान रहा है. धीरजू बाबू सुबह उठते ही सामाजिक क्षेत्र में लोगों के सुख-दुःख को सुनकर उसका निपटारा किया करते थे. इसके बाद स्कूल जाया…

Read More

गोली कांड में जुबैदा को लगी थी गोली, अंबा प्रसाद दिल्ली में करवा रही है इलाज

  बड़कागांव : वर्ष 2016 में एनटीपीसी कंपनी के खुलने की शुरुआती दौर के दौरान ढेंगा आर एन आर कालोनी बनने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शान्तिपूर्वक आन्दोलन किया गया था .जिसमें पुलिस द्वारा आन्दोलनकारियों के ऊपर गोली चला दी गई थी . जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसमें गुरुचट्टी निवासी जुबैदा खातून के कमर में गोली लगने से वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी.लम्बे इलाज के बाद भी चिकित्सकों द्वारा गोली नहीं निकाला जा सका था. झारखंड के रिम्स हॉस्पिटल…

Read More

सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय युवक घायल जांच में जुटी पुलिस

  मेदिनीनगर: सदर थाना क्षेत्र के चियांकि भीमगड़ा निवाशी राजकुमार सोनी के पुत्र राजेश कुमार उम्र 14 वर्ष को इक्को वाहन जेएच 01ई ए 9045 ने गुरुवार की दोपहर 12:00 धक्का मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। और फरार हो गया। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों के द्वारा घायल बच्चा राजेश कुमार को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वाहन की पहचान कर ली गई है। घायल के परिजन वहान के मालिक से मुआवजे…

Read More

तीन दिन से घर से गायब महिला का शव तालाब से बरामद

  गढ़वा: चिनियांया थाना क्षेत्र के राजभाष गांव के पीपरवाह टोला में एक महिला का शव बरामद किया गया है । दरअसल गुरुवार की सुबह दशरथ सिंह की 45 वर्षीय पत्नी केरवा देवी का शव उसके घर से आधा किलोमीटर दुर तालाब से बरामद किया गया है। पुलिस ने तलाब से शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला हमेशा शराब का सेवन करती थी । अपने घर से तीन दिन पूर्व बकरी चराने निकली थी पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Read More

बालगृह के 18 वर्षीय अनाथ बच्चे की मौत

  मेदिनीनगर: बालगृह के अनाथ बच्चा पवन कुमार उम्र 18 वर्ष की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। इस संबंध में बालगृह के पदाधिकारीयो ने बताया कि पवन कुमार कई दिनों से फरका की बीमारी से जूझ रहा था।कुछ दिन पहले फरका उपटने पर उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के रांची रिम्स रेफर कर दिया था। इसके बाद पवन को इलाज के लिए बालगृह के…

Read More

श्रावणी मेला पूजा समिति के अध्यक्ष बने झमन प्रसाद

  बड़कागांव: श्रावणी मेला को लेकर बड़कागांव प्रखंड के ग्राम गुरु चट्टी के कुशवाहा धर्मशाला में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता झमन प्रसाद ने किया. बैठक में बुढ़वा महादेव श्रावणी मेला पूजा समिति कर्णपुरा क्षेत्र का गठन किया गया. सर्व समिति से अध्यक्ष झमन प्रसाद, सचिव सहेश कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, संयोजक जयशंकर मेहता, संरक्षक बालेश्वर मेहता, उप संरक्षक बिगल किशोर महतो, उपसंयोजक केदार प्रसाद दांगी, महा संरक्षक शशि मेहता, उपाध्यक्ष नरसिंह प्रसाद, उप सचिव अवध किशोर कुमार, मीडिया प्रभारी पिंटू कुशवाहा दिनकर, उप मीडिया प्रभारी राज किशोर सोनी, संगठन मंत्री…

Read More

माओवादी सीताराम रजवार ने थाना में जवानों की हत्या कर लूट लिए थे सभी हथियार, बिहार-झारखंड में दर्ज हैं 51 मामले

  मेदिनीनगर: पलामू पुलिस ने सर्च अभियान चला कर इनामी माओवादी सीताराम रजवार को गिरफ्तार किया है. सीताराम रजवार ने पलामू पुलिस के समक्ष कई खुलासे किए हैं. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि सीताराम रजवार के पास से एक पत्र बरामद हुआ है जिसमें कई बातों का जिक्र है. सीताराम रजवार माओवादियों का जोनल कमांडर है और झारखंड बिहार सीमावर्ती इलाके में सक्रिय था. पलामू पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है. एसपी ने बताया कि सीताराम रजवार माओवादी नितेश यादव के दस्ते का सदस्य था. पुलिस को…

Read More

विश्व आदिवासी दिवस पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

मंत्री बन्ना गुप्ता, डीसी व एसएसपी समेत अन्य भी हुए शामिल   जमशेदपुर : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शुक्रवार सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति व परंपरा की झलक देखने को मिली। वहीं दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में आदिवासी परंपरा एवं संस्कृति को जीवंत करते कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ साथ डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, आईटीडीए दीपांकर चौधरी, एएमसी मानगो नगर निगम रंजीत लोहरा, जिला…

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल ने कर्मचारी के लिए किया शोकसभा का आयोजन

  जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने शुक्रवार बीते दिनों हुए स्व. ओम प्रकाश साहू के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया। स्वर्गीय ओम प्रकाश सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा विभाग में वरिष्ठ स्वच्छता पर्यवेक्षक थे। जिसमें टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितु राज सिन्हा, जुस्को श्रमिक यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, जुस्को श्रमिक यूनियन के पदाधिकारियों के साथ-साथ, वरिष्ठ नेतृत्व टीम और टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मचारी भी मौजूद थे। यह शोक सभा टाटा स्टील यूआईएसएल परिवार के भीतर मजबूत बंधन और ऐसे कठिन समय में…

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल के सुपरवाइजर ने कार्यालय में फंदे से लटककर की आत्महत्या

  सुसाइड नोट में काम का अत्यधिक दबाव होना बताई वजह   जमशेदपुर : टाटा स्टील कंपनी की अनुषंगी इकाई टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के सुपरवाइजर 56 वर्षीय ओम प्रकाश साहू ने बुधवार की दोपहर गोलमुरी स्थित कार्यालय में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार वे कई दिनों से काम के कारण अत्यधिक दबाव में थे। बताया जा रहा है कि गोलमुरी गाढ़ाबासा लाइन नंबर 4 निवासी ओम प्रकाश साहू टाटा स्टील यूआईएसएल हेल्थ विभाग में वर्षों से सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। उनका…

Read More

खान निरीक्षक ने पटमदा बामनी मौजा में बंद खदान का किया निरीक्षण, जेसीबी से काटा ट्रेंच

  जमशेदपुर : डीसी उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के विरूद्ध छापेमार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खान निरीक्षक द्वारा पटमदा अंचल के बामनी मौजा में बंद खदान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जांच में वर्तमान में किसी प्रकार के अवैध खनन की पुष्टि नहीं हुई। तत्पश्चात बंद खदानों की ओर जाने वाले मार्ग पर जेसीबी के माध्यम से ट्रेंच काटा गया। जिससे अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लग सके।

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल ने जारी किया बयान, कर्मचारी के आत्महत्या का मामला

  जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने आत्महत्या के मामले में एक बयान जारी करते हुए कहा कि हमें पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में कार्यरत रहे सीनियर सेनेटरी सुपरवाइजर 56 वर्षीय ओम प्रकाश साहू के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की सूचना देते हुए दुख हो रहा है। बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे उनका शव गोलमुरी स्थित ऑफिस के सीलिंग फैन से लटका हुआ पाया गया।साथ ही पुलिस को सूचित भी कर दिया गया है और अभी जांच भी जारी है। जिसके तहत मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया…

Read More

उड़िसा में पत्रकारों को मिले बीमा, पेंशन और सुरक्षा कानून – प्रीतम भाटिया

  राज्यपाल रघुवर दास को एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन   जमशेदपुर : पत्रकारों की अग्रणी व राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा उड़िसा के राज्यपाल रघुवर दास को 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। वहीं ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने जमशेदपुर प्रवास के दौरान राज्यपाल से पत्रकार सुरक्षा कानून, बीमा, पेंशन समेत 7 सूत्री मांगे सौंपी हैं। जिसपर राज्यपाल द्वारा मामले को उड़िसा के मुख्यमंत्री को अग्रसारित करते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन पत्रकारों को दिया है। इस दौरान…

Read More

मंईयां योजना का फॉर्म भरने के नाम से महिलाओं से लिया पैसा ग्रामीणों ने किया विरोध

पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़: सदर प्रखंड के ईशाकपुर पंचायत के रणडांगा स्थित एक सेविका का भाई मंईयां योजना का फॉर्म महिलाओं को भरकर दिए जाने के नाम पर 100 रुपया करके अवैध वसूली किए जाने का आरोप महिलाओं ने लगाया है। महिलओं ने बताया कि सेविका का भाई महिलाओं को अपने घर पर बुलाकर फॉर्म भर रहे है। फॉर्म भरकर देने के एवज में 100 रूपया लिया जा रहा है। जो महिला पैसा नहीं देते है उसे फॉर्म भरकर देने से इंकार किया जाता है। इसे लेकर पंचायत समिति सदस्य अबेदुर…

Read More

प्रमंलीय आयुक्त की अध्यक्षता में हुई एसएसआर की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  जमशेदपुर : प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान प्रमंडल चाईबासा हरि कुमार केशरी ने जमशेदपुर परिसदन में बुधवार को मतदाता सूची द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर) 2024 के प्रगति कार्य की समीक्षा बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ किया। जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उन्होंने विधानसभावार पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अबतक जोड़े गए नए मतदाताओं, वरिष्ठ मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं तथा मृत मतदाताओं के नाम विलोपित करने आदि के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। प्रमंडलीय आयुक्त ने…

Read More

सांसद ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात 

  जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान बहरागोड़ा के एनएच 33 कालियाडिंगा चौक में फॉरेस्ट गेस्ट हाउस से मटिहाना चौक तक दोनों सर्विस रोड 4-4 किलोमीटर तक पीसीसी कंक्रीट पथ का निर्माण, बहरागोड़ा झरिया मोड में कलयाडिंगा चौक जो की त्रिवेणी संगम स्थल के नाम से भी जाना जाता है, इस सड़क को लेकर सांसद ने 28 जून को केंद्रीय मंत्री से मिले थे एवं…

Read More

सावन माह धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से विशेष महत्व : आचार्य

  टंडवा : सावन माह धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से विशेष महत्व है। यह बाते जन्मकुंडली, वास्तु व कर्मकाण्ड परामर्श के विशेषज्ञ आचार्य पं. चेतन पाण्डेय ने कहा। उन्होंने कहा कि इस माह हम भीतर की दिव्य शक्ति जगा पाते हैं। खुद को भीतर से मजबूत कर पाते हैं। इस शक्ति से विश्व कल्याण के साथ स्वयं को भी स्वस्थ रख सकते हैं। सावन श्रद्धा को जगाने का समय है। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि जहां ज्योतिर्लिंग होते हैं, वहां सबसे ज्यादा रेडिएशन मिलता है।जहां स्वयं भू-शिवलिंग हैं, वहां शक्ति…

Read More

वज्रपात से एक महिला की मौत, दो घायल 

  सिमरिया संवाददाता:  प्रखंड मुख्यालय के सिमरिया बस्ती में बुधवार को बारिश के बीच हुए वज्रपात में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतिका शहनाज खातून पति अंसरुल अंसारी है। जबकि घायलों में रियाज अंसारी और अजमेरी खातून का नाम शामिल है। सभी सिमरिया बस्ती के ही रहने वाले हैं। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार सभी अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी बीच जोरदार बारिश होने लगी। तभी बारिश के बीच जोरदार गर्जन के साथ खेत में वज्रपात…

Read More

एमवीआई ने मोती लाल नेहरू और राजेन्द्र विद्यालय के पास चलाया अभियान, स्कूल वैन का काटा चालान 

  जमशेदपुर : जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को एमवीआई सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में साकची मोती लाल नेहरू स्कूल और राजेन्द्र विद्यालय के पास स्कूल वैन संचालकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। यह अभियान दोपहर लगभग 1 बजे शुरू हुआ। इस दौरान एमवीआई ने वैन के कागजातों की जांच भी की। जिसमें कमी पाए जाने पर चालान भी काटा गया। वहीं अचानक शुरू हुए अभियान से संचालकों के बीच हड़कंप मच गया और सभी अपने-अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में अधिकारी ने…

Read More