आदिवासी महिला के साथ यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव देने का मामला तूल पकड़ा

  गढ़वा: गढ़वा जिले के सिरोईकला में आदिवासी महिला के साथ यौन शोषण एवं धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव देने का मामला राजव्यापी बनते जा रहा है. इस मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का दूत बन कर पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पीडिता के घर पहुंचे तथा उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन पर दबाव बनाया, वहीं अब तक इस मामले में इंडिया गठबंधन से जुड़े राजनीतिक पार्टियां से जुड़े नेता मौन साधे बैठी है.ऐसे में यह मुद्दा आने वाला विधानसभा चुनाव में विशेषकर गढ़वा जिले…

Read More

बहुत कम मिलने वाला बी नेगेटिव ब्लड को समाजसेवी ने गर्भवती महिला को उपलब्ध कराया

  मेदिनीनगर: गर्भवती महिला के लिए भगवान बनकर सामने आए दो समाजसेवी ने महिला को बी नेगेटिव ब्लड उपलब्ध कराया।जानकारी के अनुसार शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज निवासी विकास सोनी की पत्नी पूजा सोनी का ऑपरेशन से प्रसव होने वाला है। प्रसव के लिए पूजा सोनी को एक यूनिट बी नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता थी। पूजा के पति विकास कुमार ब्लड के लिए इधर-उधर भटक रहे थे।इसके बाद भी उन्हें बी नेगेटिव ब्लड उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उन्होंने किसी के माध्यम से एक पत्रकार को इसकी…

Read More

नर्स के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और बदसलूकी करने का मामला महिला थाना में दर्ज

  मेदिनीनगर: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुछ दिन पहले नर्स के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और बदसलूकी करने के आरोप में महिला थाना में तीन लोग नवीन सिंह, आशुतोष सिंह और प्रेमनाथ दुबे के ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी रुपा बाखला ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद तीनों लोगों को नोटिस भेज दिया गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।बताते चले की दो तीन दिन पहले मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल…

Read More

शांतिपूर्ण माहौल में चालीसवा का जुलूस निकाला गया

  मेदिनीनगर: शहर के नावाटोली राइन मोहल्ला से मंगलवार को चालीसवा जुलूस निकाला गया।शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में चालीसवा का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंद या अली या हुसैन आदि का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। छह मुहान चौक पहुंचकर यह जुलूस समाप्त हुआ।वही जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर टिओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान टिओपी 2 प्रभारी अनिल सिंह,टाइगर मोबाइल के जवान राकेश सिंह,रोहित कुमार, रामजी सिपाही,अमित कुमार,सुबिन्द कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।वही नेउरा गांव में भी चालीसवा जुलूस का बड़े…

Read More

श्री कृष्ण प्रेम, विश्वास और एकता के साथ-साथ कर्म क्षेत्र में सफल नेतृत्व करने का देते हैं सूत्र: अविनाश देव

  विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, श्री कृष्ण के रूप में दिखे बच्चे मेदिनीनगर: संत मरियम आवासीय विद्यालय में सोमवार को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां भगवान श्री कृष्ण के रूप में सुसज्जित नन्हे मुन्ने बच्चे छोटे-छोटे गैया छोटे- छोटे ग्वाल छोटे से मेरो मदन गोपाल पर ठुमकते बच्चे का दृश्य वाकई में मनमोहन रहा, साथ ही कई मीटर ऊंचाई पर बंधे मटकी को तोड़ने के लिए आवासीय बच्चों के द्वारा बनाए गए पिरामिड का दृश्य भी अद्भुत था। विद्यालय के चेयरमैन…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

रांची: राज्य में व्याप्त राजनीतिक संशय की स्थिति सोमवार रात समाप्त हो गई। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। सोमवार रात उनकी मुलाकात दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा और चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन भी थे। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया गया। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने खुद दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Read More

गुमला में बसिया-सिसई सड़क निर्माण के लिए बने कैंप पर उग्रवादी हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े और कर्मियों को पीटा

गुमला: जिले के बसिया में उग्रवादियों ने मंगलवार भोर चार बजे बसिया व सिसई प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क निर्माण के लिए बनाये गये कैंप पर हमला किया। कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले और कैंप में सो रहे कर्मचारियों को भी मारा-पीटा। बताया जाता रहा कि अहले सुबह 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी आये थे। लेवी की मांग को लेकर सिसई व बसिया सड़क का निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी और कैंप में खड़ी गाड़ियों पर हमला कर दिया। उस वक्त कई कर्मचारी सो…

Read More

टाटा स्टील फाउंडेशन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने झारखंड में इंटीग्रेटेड वाटर शेड और जलवायु संरक्षण परियोजना पर किया सहयोग

  जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने 23 अगस्त को झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के नोआमुंडी ब्लॉक में इंटीग्रेटेड वाटर शेड और जलवायु संरक्षण परियोजना को लागू करने के लिए एक नया सहयोगात्मक प्रयास शुरू किया है। इस पहल का लक्ष्य वाटर शेड परियोजना क्षेत्र में मिट्टी और जल संसाधनों का संरक्षण करना और 15 गांवों के 1500 परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है। यह कार्यक्रम स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की सस्टेनेबिलिटी पहलों के साथ पूरी तरह से जुड़ा हुआ है। जिसमें एक महत्वाकांक्षी…

Read More

विधायक सरयू राय ने लक्ष्मी-नारायण मंदिर परिसर में लगाए 11 अशोक के पौधे

  जमशेदपुर : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने गोलमुरी केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर परिसर में अशोक के 11 पौधे लगाए। मौके पर स्वर्णरेखा ट्रस्ट विकास क्षेत्र के मुख्य ट्रस्टी अशोक गोयल, कैलाश अग्रवाल, अमित राय, इंद्रजीत सिंह, असीम पाठक, साकेत गौतम, पीएन मिश्रा, अर्पिता अन्नू, सुधीर सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे।

Read More

बिस्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा का चौथा

  जेल में जन्में भगवान कृष्ण माया से प्रेरित होकर पहुंचे गोकूल धाम – हिमांशु महाराज जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन सोमवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा वाचक हिमांशु महाराज ने व्यासपीठ से श्रीराम और श्री कृष्ण जन्मोत्सव कथा के प्रसंग का व्याख्यान करतेे हुए कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म जेल में हुआ था। फिर भी वे माया से प्रेरित होकर गोकूल पहुंचे। साथ ही उन्होंने भगवान कृष्ण की लीलाओं का…

Read More

स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रक्षित झा ने जीता गोल्ड

  जमशेदपुर: झारखंड स्टेट पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा धनबाद में आयोजित दो दिवसीय स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शहर के छोटा गोविंदपुर दयाल सिटी निवासी रक्षित झा ने 70 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पूर्व भी उसने इसी वर्ष बिहार के सिवान में आयोजित अंतरराज्यीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं।

Read More

छोटा गोविंदपुर दयाल सिटी में हुआ दुर्गा पूजा का भूमि पूजन

  जमशेदपुर: प्रत्येक साल की भांति इस साल भी छोटा गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी में दुर्गा पूजा को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए सोमवार पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दयाल सिटी निवासियों के साथ-साथ पूजा कमेटी के अध्यक्ष रामनवमी सिंह, महासचिव डॉ रोशन झा, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने पूजा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से मनाने का संकल्प लिया। मौके पर साहब सिंह भाटिया, ललन शाह,…

Read More

चोरी की घटना के उद्भेदन में पुलिस को मिली सफलता,चोर गिरफ्तार, चुराए गए सभी सामान सकुशल बरामद

  मो. ओबैदुल्लाह शम्सी गिरिडीह:- विगत 13 अगस्त को दिन-दहाड़े हुई चोरी की वारदात का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने चोरी में शामिल सभी चोर और चुराए गए सभी सामानों की सकुशल बरामदगी करने में सफलता पाई है। बताते चलें कि विगत 13 अगस्त को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड़ स्थित लखेंद्र सिंह के सीसीएल क्वाटर में ताला बंद घर के पीछे के दरवाज़े को तोड़कर घर के अंदर घुस,घर में रखे अलमीरा को तोड़कर उसमें रखे जेवर,नगद रुपए एवं टेबल पर रखे लैपटॉप, मोबाइल एवं पूजा करने का बर्तन…

Read More

गोलमुरी नामदाबस्ती के नए प्रधान ने संभाला चार्ज, बदला निशान साहेब का चोला

  जमशेदपुर : गोलमुरी नामदाबस्ती गुरुद्वारा के नए प्रधान जत्थेदार दलजीत सिंह ने रविवार विधिवत रूप से अपना चार्ज संभाल लिया है। वहीं पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह बोझा से उन्होंने प्रभार लिया। साथ ही नए प्रधान की प्रधानगी में पहली बार निशान साहेब का चोला बदलने की सेवा भी की गई। इस अवसर पर संगत ने दलजीत सिंह के साथ सेवा में हाथ बढ़ाया। निशान साहेब को बसंती रंग का चोला चढ़ाया गया। यह सेवा कुलवंत सिंह चोना परिवार की ओर से की गई थी। इससे पूर्व अरदास हुई और…

Read More

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मायुमं मंच ने किया साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन

  जमशेदपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा, टाटानगर अचीवर्स शाखा, स्टील सिटी शाखा और अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से पहली बार साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन किया गया। जिसमें 350 से अधिक लोग शामिल हुए। साथ ही 250 प्रतिभागियों ने निःशुल्क पंजीकरण कराया। इस दौरान 100 को विशिष्ट इवेंट टी-शर्ट प्रदान की गईं। जबकि सभी 250 प्रतिभागियों को रिस्टबैंड और पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया गया। यह बिस्टुपुर स्थित सर दोराबजी टाटा पार्क (मोदी पार्क) से शुरू होकर बाग-ए-जमशेद गोल चक्कर, रेड…

Read More

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित

  जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राज्य कार्यकारिणी की प्रतिनिधि सभा की बैठक रविवार बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में संपन्न हुई। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल एआर सिन्हा, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धनाथ सिंह, उपाध्यक्ष राजेश पांडे व रवि रंजन दुबे और सचिव चुन्नू कुमार भी उपस्थित रहे। बताते चलें कि हर 3 महीने में राज्य के अलग-अलग प्रांतों में एक बैठक राज्य के पदाधिकारी द्वारा आयोजित किया जाता है और जिसमें राज्य के कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी शामिल होते है।इसके अलावा सभी जिला से आए पदाधिकारी एवं…

Read More

118 वर्षों का सफर : टाटा स्टील ने राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

  जमशेदपुर : भारत अपनी स्वतंत्रता के 78 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। साथ ही टाटा स्टील, जो देश के औद्योगिक विकास का पर्याय है, अपनी 118 वीं स्थापना दिवस का जश्न मना रही है। 19 वीं सदी के अंत में एक साधारण शुरुआत से लेकर टाटा स्टील ने भारत की आर्थिक और औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका निभाई है। 1907 में जमशेदजी नौसेरवानजी टाटा द्वारा स्थापित टाटा स्टील कंपनी उस आत्मनिर्भरता की भावना का प्रतीक है, जिसने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया। कंपनी की स्थापना…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री ने कदमा रामजनम नगर में पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ 

  जमशेदपुर : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा राज्य स्तरीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ कदमा रामजनम नगर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रांगण में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश मे पोलियो का कोई मरीज अभी नहीं है और इसपर हमलोग ने नियंत्रण कर लिया है। जिसको बरकार रखने के लिए पूरे राज्य भर में रविवार को पोलियो दिवस मनाया जा रहा है। देश ने पोलियो के गंभीर परिणाम देखें है और इस लिए हमें सजक रहने की जरूरत है। राज्य भर में कुल 6115703 बच्चों…

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल ने टीकाकरण केंद्र का किया उद्घाटन

  जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील यूआईएसएल) ने रविवार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस – पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत कदमा में टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया। जिसमें सिविल सर्जन डॉ शाहिर पाल, आरसीएच अधिकारी डॉ पांडा, डब्ल्यूएचओ डॉ सौमाल्या, रोटरी क्लब के प्रतिनिधि डॉ अनिल कुमार और अग्रवाल समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। उद्घाटन समारोह टाटा स्टील यूआईएसएल के डीजीएम जेटीओ कर्नल पॉल अर्नेस्ट की उपस्थिति में हुआ।वहीं जन स्वास्थ्य और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत टाटा स्टील यूआईएसएल राष्ट्रीय टीकाकरण…

Read More

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात‌

  मेदिनीनगर:  76 डाल्टनगंज विधानसभा अंतर्गत मेदिनीनगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 2/12 बूथ संख्या 155, 156, 157 के निकट बीजेपी झारखंड प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के हमीदगंज आवास पर कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम से हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणादायक सीख के साथ-साथ देश स्तरीय सामाजिक राजनीतिक धार्मिक आर्थिक सांस्कृतिक जैसे अनेक गंभीर विषयों की रोचक जानकारी भी मिलती है। जिससे हम सभी कार्यकर्ताओं में नई चेतना ऊर्जा का संचार…

Read More

दिव्यांगता अभिशाप नहीं है बल्कि जीवन का एक चुनौती है: पीडीजे

  मेदिनीनगर: सदर प्रखंड में दिव्यांग जनों के लिए सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन। मेदिनीनगर, दिव्यांगता अभिशाप नहीं है बल्कि जीवन का एक चुनौती है । उक्त बातें पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कही । वे रविवार को सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में दिव्यांग बच्चों के अधिकार विषय पर आयोजित सशक्तिकरण सह जागरूकता शिविर मैं बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे । इसके पूर्ब उन्होंने दिव्यांग जनों से अपनी उपस्थिति में द्वीप प्रज्ज्वलित कराकर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया।उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के…

Read More

इंटरस्टेट लुटेरा कोढ़ा गैंग का सरगना दीपक यादव गिरफ्तार, पुलिस के चकमा दे गिरोह के तीन अपराधी हुए फरार

  गढवा: पुलिस ने इंटरस्टेट कोढ़ा गिरोह के सरगना दीपक यादव को गिरफ्तार किया है। दीपक बिहार राज्य के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला का रहने वाला है। इस गिरोह के तीन अन्य सदस्य पुलिस को चकर देकर फरार होने में सफल रहे। फरार अपराधियों में अमित यादव, लखन यादव व आनंद यादव शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार दीपक यादव के पास से चोरी के 23 हजार रुपये नगद, चोरी के दो मोटरसाईकिल व एक मोबाईल फोन बरामद किया है। उक्त बातें पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार…

Read More

जिला प्रशासन ने दसवीं की नाबालिक छात्रा का विवाह होने से रोका

  मेदिनीनगर: पलामू जिले के तरहसी के इलाके के एक दशवीं की छात्रा की परिवार वाले जबरदस्ती उत्तर प्रदेश के इलाके में शादी करवा रहे थे। नाबालिग गर्भवती है. नाबालिग की जबरदस्ती शादी की सूचना चाइल्डलाइन को टोल फ्री नंबर पर मिली थी, जिसके बाद पलामू जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग का रेस्क्यू किया था. रेस्क्यू के बाद नाबालिग ने प्रशासनिक टीम को बताया है कि वह गर्भवती है और उसका प्रेमी बगल के गांव का है। प्रशासनिक टीम को आशंका है कि नाबालिग की यूपी के इलाके…

Read More

घर की छत से लटक रहा था अजगर, घरवालों को पता चला तो अटक गई हलक में जान, जानिए फिर क्या हुआ

  वन विभाग की टीम ने अजगर का किया रेस्क्यू   लातेहार:  जिले के छिपादोहर बाजार में एक घर में शनिवार की रात एक अजगर घुस गया. अजगर को देखकर पूरे घर में अफरा तफरी मच गई थी. हालांकि बाद में छिपादोहर वन क्षेत्र के वनकर्मी वहां पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू कर बेतला जंगल में ले गए।दरअसल छिपादोहर निवासी अभिमन्यु प्रसाद के एस्बेस्टस के छत वाले घर में शनिवार को एक बड़ा सा अजगर घुस गया था. घर वालों की नजर जैसे ही अजगर पर पड़ी पूरे घर में अफ़रा…

Read More

तुकबेरा में कई महीनो से बंद पड़ा रास्ता खुला ग्रामीणों में हर्ष का माहौल

  मेदिनीनगर: नावाबाजार झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु के नेतृत्व में मंच के द्वारा किए गए अथक संघर्षों के परिणामस्वरूप आज नावाबाजार के अंचलाधिकारी व पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में तुकबेरा के दलित टोला के सैकड़ों दलितों का आवागमन का महिनों से बन्द रास्ता आज खोल दिया गया।लगभग निराश व नाउम्मीद हो चुके दलित समाज के महिलाओं-पुरुषों के अन्दर प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।इस अवसर पर दलित समाज के अगुआ रामशरण राम ने झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु…

Read More