संसद रत्न से तीसरी बार नवाजे जाएंगे सांसद विद्युत वरण महतो

  भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जताया हर्ष   कहा कार्यकर्ताओं और लौहनगरीवासियों के लिए हर्ष और गर्व का विषय   जमशेदपुर : जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो को एक बार फिर प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चयनित किया गया है। यह तीसरा अवसर है जब सांसद को इस सम्मान से नवाजा जा रहा है। इस घोषणा के बाद शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। वहीं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद…

Read More

विधायक के नेतृत्व में निकली विशाल सिंदूर यात्रा, सैकड़ों महिलाएं हुई शामिल

  जरूरत पड़ने पर देश की महिलाएं भी मातृभूमि की रक्षा के लिए हथियार उठाने को तैयार हैं : पूर्णिमा साहू   जमशेदपुर : शहर में रविवार को सिंदूर यात्रा निकाली गई। जो एग्रिको से शुरू होकर गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल तक पहुंची। वहीं पूर्वी भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान महिलाएं अपने हाथों में सिंदूर और कलश लेकर देश के शहीदों को नमन करने पहुंची थी। जहां महिलाओं ने कलश में सिंदूर भरा और यह सिंदूर…

Read More

झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी की बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

  जमशेदपुर : पोटका प्रखंड अंतर्गत तेतला स्थित इम्पेरियल रिसोर्ट में रविवार झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने की। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार उपस्थिति रहे। बैठक में प्रखंड के 34 पंचायत कमिटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ झामुमो के केंद्रीय, जिला एवं प्रखंड स्तर के कई नेता भी मौजूद थे।बैठक में सबसे पहले विगत बैठक की समीक्षा की गई। जिसके बाद संगठन को प्रत्येक पंचायत स्तर पर मजबूत करने और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति…

Read More

हल्दीपोखर में एकमात्र उर्दू बालिका विद्यालय को हाई स्कूल में अपग्रेड करने को लेकर ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा मांग पत्र

  जमशेदपुर : पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत स्थित उर्दू बालिका मध्य विद्यालय को हाई स्कूल में अपग्रेड करने की मांग को लेकर रविवार स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार को एक मांग पत्र सौंपा। यह विद्यालय पूरे प्रखंड का एकमात्र उर्दू माध्यम बालिका विद्यालय है और जहां वर्तमान में लगभग 419 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय केवल कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई की सुविधा प्रदान करता है। जिसके बाद छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए तीन किलोमीटर दूर विद्या निकेतन उच्च विद्यालय जाना…

Read More

लोकतंत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

  सांसद बिद्युत बरण महतो को तीसरी बार मिलेगा “संसद रत्न पुरस्कार”   – देवघर सांसद निशिकांत दुबे भी नवाजे जाएंगे संसद रत्न पुरस्कार से   जमशेदपुर : भाजपा सांसद बिद्युत बरण महतो को संसदीय लोकतंत्र में उत्कृष्ट और निरंतर योगदान के लिए “संसद रत्न पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें जुलाई के अंतिम सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले संसद रत्न पुरस्कार समारोह के 15 वें संस्करण में प्रदान किया जाएगा। इस आशय की घोषणा रविवार प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की गई। इसकी…

Read More

अंतरराज्यीय लूट गिरोह का सरगना जल्ला फिरोज ओडीशा से गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद 

  जमशेदपुर : बीते 6 मई को पोटका थाना अंतर्गत हाता चौक स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर बाइक सवार हथियारबंद तीन अपराधियों ने कर्मचारी से 25 हजार रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गिरोह के सरगना कपाली रहमतनगर डांगोडीह निवासी शातिर अपराधी फिरोज अंसारी उर्फ जल्ला फिरोज को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। मामले का खुलासा रविवार पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में…

Read More