बिरसा मुंडा जेल में छह कैदी कर रहे हैं छठ

रांची : रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में भी कैदी छठ पूजा कर रहे हैं। महापर्व छठ की शुरुआत आज से शुरू हो गयी। आज शुक्रवार को नहाय-खाय है। रांची जेल का माहौल भी इस त्योहार में बदल गया है। हर साल की तरह इस साल भी जेल में छठ पूजा का आयोजन हो रहा है।

कौन- कौन कैदी कर रहे हैं छठ
जेल में जिन छह कैदियों ने छठ करने का फैसला लिया है उनमें सितारा देवी, संतोषी देवी, ललिता देवी, सरिता देवी के अलावा कृष्णदेव महतो शामिल हैं। छठ व्रतियों को नहाय-खाय के लिए लौकी, कपड़ा, दूध, नारियल, सूप, फल, आदि पूजन सामग्री जेल प्रशासन की ओर से दिया गया है। जेल प्रशासन इस त्योहार में छठ व्रतियों की मदद के लिए तैयार रहता है।

 

Related posts