मुखिया समाद अली ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली, मंत्री ने किया स्वागत

पाकुड़ संवाददाता

पाकुड़: रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह लड्डू बाबू आम बागान में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम साहब शामिल हुए। इलामी पंचायत के मुखिया समाद अली के नेतृत्व में अन्य पार्टी छोड़कर सैकड़ो युवा कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। मंत्री आलमगीर आलम साहब ने सभी को माला और कांग्रेस का पट्टा पहना कर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, देवीलाल मुर्मू, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम, ओबीसी जिला अध्यक्ष अमीर हमजा, जिला परिषद बदरुल सेख, रामविलास महतो, निरंजन मिश्रा, आसगर अली, पप्पू गंगवानी, युवा उपाध्यक्ष बिलाल शेख, मुखिया अबूताहिर शेख, सलीम शेख, मोरफुल शेख, आनुअर शेख, मुजीबुर शेख, नसीम शेख, गुलाम रसूल, अजीजुल शेख सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts