खरवार भोगता समाज विकास संघ का प्रतिनिधि मंडल बाबूलाल मरांडी से मिला

Md Mumtaz

रांची: खरवार भोगता समाज विकास संघ का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात किया। प्रतिनिधि मंडल ने रांची स्थित आवास में बाबूलाल मरांडी का बुके देकर स्वागत किया और 15 दिसम्बर को चंदवा नगर में आयोजित स्वर्गीय रामदेव गंझू की पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया। बाबूलाल मरांडी ने कार्यक्रम में आने की अपनी सहमति प्रदान की। प्रतिनिधि मंडल ने कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू, केंद्रीय सलाहकार झलकु गंझू, केंद्रीय संगठन सचिव विश्वनाथ गंझू, युवा संघ केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सिंह भोगता, संजय प्रधान, लातेहार जिला अध्यक्ष प्रेम गंझू, प्रकाश गंझू, दीपू भोगता, योगेंद्र गंझू, संजय भोगता, शिवदयाल गंझू, दिलीप गंझू, रामवचन देव गंझू, सोमनाथ गंझू आदि शामिल थे।

Related posts