भाजपा के प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव

पाकुड़ संवाददाता

पाकुड़: विजयोत्सव को जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, हिसाबी राय आदि ने संबोधन किया। मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में अबीर गुलाल लगाकर आतिशबाजी कर लड्डू खिलाकर सिद्धो कान्हो पार्क के समीप विजयोत्सव मनाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष, सम्पा साहा, पंकज कुमार साहा आदि मौजूद थे।तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम से बीजेपी मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर भाजपा पाकुड़ के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पाकुड़ परिसर से विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस नगर भ्रमण करते हुए सिद्धो कान्हो पार्क मे समाप्त हुआ।इस बीच कार्यकर्ताओं ने डीजे के संगीत की धुन पर जमकर नृत्य किया, पटाखे फोड़े, भारत माता की जय, वंदे मातरम, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, बीजेपी जिंदाबाद का जय घोष किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने तीनों राज्यों के प्रबुद्ध मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने आगे कहा कि तीनों राज्यों की जनता ने कांग्रेस सरकार के आधारहीन घोषणाओं और तुष्टिकरण का जातिगत आधारित राजनीति को नकारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी नीति एवं उनकी गारंटी पर विश्वास जताते हुए आशीर्वाद और समर्थन प्रदान किया है।यह सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास की जीत है। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि यह केन्द्रीय गृहमंत्री अमित साह की रणनीति और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व के साथ – साथ समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम का की जीत है।यह जनता की जीत है, जिसने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को अपनाने का काम किया है।पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कहा कि आगामी लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाकर झारखंड की जनता राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार को सबक सिखाएगी। उन्होंने तीनों राज्यों में भाजपा की शानदार जीत पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई दिया है। इस अवसर पर मनोरंजन सरकार, सादेकुल आलम, बहादुर मंडल, प्राची चौधरी, सोहन मंडल, धर्मेंद्र त्रिवेदी, मंगल हांसदा, सुशील साहा, पार्थ रक्षित, रतन भगत, रविशंकर झा, गोपी दुबे, विक्रम मिश्रा, दिलीप सिंह, गुलाम अंबिया, हजरत शेख, नोदु शेख, सुलेमान शेख, उस्मान शेख, अभिक दास, सहित दर्जनों कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Related posts