ठंड के मद्देनजर मानगो नगर निगम ने की अलाव की व्यवस्था

जमशेदपुर : उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री के दिए निर्देश के आलोक में गुरुवार मानगो नगर निगम क्षेत्र के चौक चौराहों पर अलाव जलाने का कार्य किया गया। इस दौरान उपनगर आयुक्त ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखते हुए चौक चौराहों पर अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक साल अलाव जलाया जाता है। वहीं मानगो चौक, डिमना चौक, पारडीह और एमजीएम के आस-पास के जगहों पर अलाव जलाने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए प्रतिदिन अलाव जलाने का निर्देश दिया गया है।

Related posts