विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा निकली गई

संजय सागर

बड़कागांव : केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर विभिन्न गांवों तक लोगों को जागरूक करने के लिए विकसित भारत संकल्प रथ का भ्रमण शुरू की गई. इसका नेतृत्व भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष खेमलाल महतो ने किया. आज बड़कागांव पुर्वी मंडल के हरली एवं बादम पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया. जिसमें जल जीवन मिशन, प्राकृतिक खेती, जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना तथा अन्य मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई.

मौके पर मुख्य रूप से पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों एवं किसानों को काम आएगी. मौके पर कार्यक्रम संयोजक किशोर राणा, भागीरथ ठाकुर, बादम मुखिया सुनीता देवी, पंसस राजा खान, रमणिका देवी, पंचायत सेवक खुशनारायण महतो, हरली मुखिया कविता देवी, पुर्व मुखिया महेंद्र महतो, नितेश कुमार, रोहित कुमार, जितेंद्र राम, उमेश कुमार दांगी, केशव नाथ महतो, सोनी कुमारी, पूनम देवी, अनु देवी, ममता कुमारी, सेवंती कुमारी, संगीता कुमारी, रिंकी कुमारी, रितु कुमारी, सच्चिदानंद पांडे, तुलसी माहतो, ईश्वरी महतो, सुनील महतो, नागेंद्र कुमार समेत कई ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Related posts