उप नगर आयुक्त ने आश्रय गृह का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त सुरेश यादव ने बुधवार कुमरूम बस्ती आश्रय गृह का निरीक्षण कर इसकी साफ-सफाई, पानी, कंबल समेत अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर की जांच भी की। साथ ही उन्होंने बताया कि ठंड में आश्रय गृहों में पर्याप्त व्यवस्था होना चाहिए। उन्होंने ठंड में प्रत्येक दिन चौक चौराहा फुटपाथ पर सोने वाले आश्रय विहीन लोगों का रेस्क्यू कर आश्रय गृह में लाने का निर्देश भी दिया। वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रय गृह के प्रथम तल्ले पर संचालित अटल क्लीनिक को भी देखा। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा आवंटित की गई राशि से आवश्यकता के अनुसार आश्रय गृह के लिए आवश्यक सामग्री का क्रय करने का निर्देश भी उन्होंने दिया। इसी तरह उन्होंने चौक चौराहों में सोने वाले लोगों को आश्रय गृह के बारे में जागरूक करने का निर्देश भी दिया।

मौके पर सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद, अरविंद प्रसाद अग्रवाल, समीर बोदरा, निर्मल कुमार, सफाई पर्यवेक्षक कुमार अंशुमन समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts