विहिप और आरएसएस ने घर-घर चलाया अयोध्या जाने का आमंत्रण अभियान

जमशेदपुर : 1 जनवरी से लौहनगरी जमशेदपुर में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर दर्शन कर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का आमंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सोमवार को आरएसएस और विश्व विश्व हिन्दू परिषद ने कदमा क्षेत्र में आमंत्रण अभियान चलाया। इस दौरान अयोध्या में पूजित व अभिमंत्रित अक्षत और श्रीराम मंदिर का चित्र देकर 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपावली मनाने, मंदिरों में अनुष्ठान, हवन पूजन करने करने का आह्वान भी किया गया। इससे पूर्व कदमा मेन रोड स्थित रंकिनी मंदिर में अक्षत कलश पूजन के बाद विहिप, संघ के साथ साथ भाजपा सदस्यों ने घर घर जाने का अभियान प्रारंभ किया। मौके पर विहिप से जितेंद्र प्रमाणिक, उत्तम कुमार दास, सुधा जौहरी, प्रदीप सिंह, आकाश, संघ नगर से कुणाल, भाजपा मंडलाध्यक्ष राजेश सिंह, डीएन सिंह, प्रशांत, विक्की यादव, भोला प्रसाद, अजय झा, भाजपा नेत्री रीता मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts