वृद्धों व जरूरतमंद, असहाय मजदूरों को उपहार देकर बहुत सुकून मिलता है

बड़कागांव: चेपाकला पंचायत भवन में वार्ड सदस्यों द्वारा चयनित वृद्धों व जरूरतमंद, असहाय लोगों के बीच मुखिया अनिकेत कुमार नायक ने कंबल वितरण किया. कहा बड़कागांव में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया. जुगरा, हुदुवा तथा आराहारा कुल 13 वार्डो से गरीब और असहाय 150 वृद्धों व जरूरतमंद लोंगो के बीच कम्बल देखकर काफी सुकून मिला. मौके पर बड़कागाँव मुखिया संघ संयुक्त सचिव अनिकेत कुमार नायक, वार्ड सदस्य सुनिल कुमार, रंजीत तुरी, बंगाली ठाकुर, किरण देवी, संजू देवी, विनोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित है.

Related posts