मोर्चा ने नवाडीह में लोगो के बीच किया कम्बल वितरण

Md Mumtaz

खलारी: रैयत विस्थापित मोर्चा के द्वारा नवाडीह मोना टोला में शुक्रवार को गरीब एव जरूरतमंद लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया गया।इस मौके पर मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता एव उपाध्यक्ष अमृत भोगता, प्रवक्ता रामलखन गंझू, विनय खलखो, प्रभाकर गंझू आदि मौजूद थे। मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए कम्बल का वितरण किया गया।विभिन्न गांव नवाडीह, मोना टोला, गंझू टोला, भुइयां टोला के 120 विकलांग, वृद्ध और असहाय लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया गया। साथ ही सभी लोगो के लिए भोजन भी कराया गया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष शिवनारायण लोहरा, मिथुन गंझू, अरविंद सिंह, विनोद मुंडा, रामधारी गंझू , भरत महतो, दिनेश प्रसाद, कुलदीप प्रसाद, अनिल प्रसाद, नगीना देवी, तारा देवी, राधा देवी, तुलसी देवी, गणेश लोहरा, सुकरा गंझू, बिनोद भुइया, रामबिलास लोहरा, झंझवा देवी, बंधनी देवी, बासमती देवी, सुरेश लोहरा, अनिता देवी, नीरू देवी, बसंती देवी, लक्ष्मी साव लोहरा, जीतवाहन गंझू आदि मौजूद थे।

Related posts