लोकहित अधिकार पार्टी का निकला सामाजिक न्याय यात्रा

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को किया गया माल्यार्पण

संजय सागर

बड़कागांव: लोकहित अधिकार पार्टी की सामाजिक न्याय यात्रा की शुरुआत हजारीबाग जिले के बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह से शुरू की गई. लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सामाजिक न्याय का रथ यात्रा की हरी झंडी प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने की.

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को गाजे बाजे व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. सुनील साहू ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. तथा लोकहित अधिकार पार्टी अगर सत्ता में आएगी तो मुफ्त में शिक्षा व चिकित्सा देंगे.

अगर लोकहित अधिकार पार्टी पूर्ण बहुमत में नहीं मिलती है, तो इंडिया गठबंधन और एनडीए में जो पार्टी मुफ्त शिक्षा व चिकित्सा देगी उसी को समर्थन देंगे. प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजहर आलम ने लोगों से अपील करते कहा कि भारतीय राजनीति में एकमात्र लोकहित अधिकार पार्टी विकल्प है जो समुचित विकास कर सकती हैं. इसीलिए ज्यादा से ज्यादा लोग इस पार्टी से जुड़ें. प्रदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी कुंज बिहारी साहू ने कहा कि नि:शुल्क शिक्षा, नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए लोकहित अधिकार पार्टी से जुड़ने कि अपील की.

 

बाबा साहब के प्रतिमा में किया गया माल्यार्प

सामाजिक न्याय यात्रा के दरम्यान बड़कागांव काली मंदिर के पास भीमराव अम्बेडकर  एवं सूर्य मंदिर के पास जगदेव प्रसाद जी के आदमकद प्रतिमा में अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया. इसके बाद जगदेव प्रसाद के प्रतिमा में भी मलार्पण की गई.

लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजहर आलम, प्रदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी कुंज बिहारी साहू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हजारीबाग जिला प्रभारी रामविलास साव, राष्ट्रीय तैलिक साहू महा संगठन जिला अध्यक्ष हजारीबाग नंदलाल साव, राष्ट्रीय तैलिक साहू समाज जिला उपाध्यक्ष अशोक साव, डुभन साव, रोहण साव, धनु प्रसाद निराला, धनेश्वर साव, ढलन साव, शंकर साव, राजेश साव, प्रदीप प्रसाद गुप्ता, लालदेव साव, संतोष कुमार, टिंकू साव, शंकर साव, माथुर साव, रीता देवी, रूपमती देवी, प्रतिमा देवी, ढलन साव, मोहन साहू, नंदलाल साहू समेत सैकड़ो महिला पुरुष शामिल थे.

Related posts