राम मंदिर आंदोलन से जुड़े सुबोध झा का विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत

जमशेदपुर : बाबरी मस्जिद विध्वंस एवं राम मंदिर आंदोलन से जुड़े भाजपा नेता सुबोध झा का विभिन्न हिन्दुवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने स्वागत किया है। इस दौरान बागबेड़ा स्थित आवास पर पहुंचकर कई संगठनों के लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र भी प्रदान किया। साथ ही कई लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर राम मंदिर निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने पर उनका आभार भी प्रकट किया। इस अवसर पर सुबोध झा ने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय वे बजरंग दल जमशेदपुर महानगर के संयोजक थे। आंदोलन में उनके साथ कई लोग भी शामिल थे। जिनपर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। मगर वे कभी आंदोलन से पीछे नहीं हटे। आज भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है और जो उनके साथ लाखो राम भक्तों का संकल्प पूरा होने के समान है। उन्होंने शहरवासियों ने 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दीपोत्सव मनाने की अपील भी की है। वहीं उन्होंने उस दिन लोगों को अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित भी किया।

Related posts