बड़कागांव में स्व. गुरुदयाल महतो तोरण द्वार बनेगा-अंबा प्रसाद

गुरदयाल महतो जी ने विकास की लकीर खींची, बड़कागांव के लिए उनका योगदान अमूल्य-अंबा प्रसाद

बड़कागांव: स्व. गुरुदयाल महतो के जयंती सह जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय के वर्षगांठ समारोह पर विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव के बड़कागांव के लिए उनके द्वारा दी गई अमूल्य योगदान के लिए बड़कागांव में उनके नाम पर तोरण द्वार निर्माण करने की बात कही है। उनके जयंती के अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने याद करते हुए कहा कि गुरुदयाल महतो जी ने विकास की लकीर खींची गई थी। उनके आदर्शों एवं कुशल नेतृत्व के मार्ग पर चलकर बेहतर समाज बनाना है। स्वर्गीय गुरुदयाल महतो जी के द्वारा प्रखंड में शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को कभी भी भूला नहीं जा सकता है उन्होंने बड़कागांव प्रखंड में शिक्षा का अलख जगाने का कार्य किया है। पूर्व प्रमुख स्वर्गीय गुरु दयाल महतो की छवि काफी प्रेरणा स्रोत है यही कारण है कि अच्छे कर्म करने वालों को लोग सदैव याद करते हैं। विधायक अंबा प्रसाद के विधायक निधि से बड़कागांव में तोरण द्वार का निर्माण कराया जाएगा।

Related posts