महाराष्ट्र हितकारी मंडल ने अयोध्या से आए अक्षत कलश का स्वागत कर किया पूजन

जमशेदपुर : अयोध्या से आए पवित्र अक्षत कलश का बुधवार बिष्टुपुर स्थित महाराष्ट्र हितकारी मंडल द्वारा स्वागत किया गया। वहीं अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर अक्षत आमंत्रण अभियान के तहत विहिप की देख-रेख में महाराष्ट्र मंडल द्वारा बिष्टुपुर और कदमा‌ क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए अक्षत पैकेट तैयार करने का कार्य भी चल रहा है। इस दौरान प्रतिदिन चार से पांच हजार अक्षत पैकेट तैयार भी किए जा रहे हैं। साथ ही विहिप लगातार समाज को जोडने का कार्य भी कर रही है। वहीं इस अभियान से जुड़ने के लिए समाज के लोग संपर्क भी कर रहे हैं। मौके पर विहिप से जिला मंत्री चंद्रिका भगत, महानगर उपाध्यक्ष गोपी राव, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख उत्तम कुमार दास, कदमा-बिष्टुपुर प्रखंड से आकाश राज, विवेक गर्ग, रोहित जगदल्ला, संध्या कर्मकार, भाजपा से पूर्व कमिश्नर विजय सिंह, महाराष्ट्र मंडल से ट्रस्टी उल्लास साने, रवि साठे, अध्यक्ष रोहिणी साठे, संजय पागे समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts