आगामी 13 जनवरी कदमा गणेश पूजा मैदान से प्रभु श्रीराम की निकलेगी भव्य शोभायात्रा

जमशेदपुर : आगामी 13 जनवरी को जय महाकाल सेवा संघ जमशेदपुर द्वारा प्रभु श्री राम लला की एक भव्य शोभा यात्रा एक शाम प्रभु श्रीराम के नाम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शोभा यात्रा सह झांकी कदमा गणेश पूजा मैदान से शुरू होगी और जो रंकिनी मंदिर चौक, कदमा बाजार, उलियान होते हुए रामनगर काली मंदिर में समाप्त होगी। वहीं बुधवार जानकारी देते हुए जय महाकाल सेवा संघ के मुख्य संरक्षक नीरज सिंह ने बताया कि लगभग 550 वर्षों बाद पुरे सनातन धर्म प्रेमियों के बीच बहुत ही सुखद छन आने वाला है। जब 22 जनवरी को श्रीराम लला अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में विराजेंगे। साथ ही शोभा यात्रा सह झांकी को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें 3 भव्य रथ होंगे। जिसमें से एक रथ पर पुरे राम दरबार की झांकी, दूसरे में प्रभु श्रीराम के गुरुजन और तीसरे में माता सीता के साथ पुत्र लव-कुश विराजमान होंगे। इसके अलावा झांकी में जामबंध, सुग्रीव, नल-नील, माता सीता के हरण के समय रावण से लड़ने वाले विशाल पक्षी जटायु के साथ-साथ सिंदूरी हनुमान और 20 की संख्या में वानर सेना भी मौजूद रहेंगे। वहीं झांकी में 8 फुट के हनुमान आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। इसी तरह 11 घोड़े भी झांकी के साथ-साथ चलेंगे। जिसमें प्रभु श्रीराम की सेना के कपड़ों में लोग सवारी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शोभा यात्रा को लोगों का आपार समर्थन भी मिल रहा है। जिसके तहत कई सामाजिक संस्थान के लोगों द्वारा शोभा यात्रा के स्वागत की तैयारी भी की जा रही है। वहीं संयोजक सह समाजसेवी शंकर रेड्डी ने यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि यात्रा में कदमा समेत जमशेदपुर के लोग शामिल होंगे। साथ ही शोभा यात्रा से किसी को परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल भी रखा जाएगा। यात्रा में आए हुए लोगों के लिए पीने के लिए शुद्ध पेयजल, चाय और जलपान की व्यवस्था भी की गई है। शोभा यात्रा के दौरान आपातकालीन स्थिति को देखते हुए एक एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। जबकि जिला प्रशाशन को भी इस यात्रा की सुचना दे दी गई है। जिनसे पुरे सहयोग की अपेक्षा हमारी संस्था रखती है।

Related posts