बोकारो के 7 विधार्थियों का छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हुआ चयन

बोकारो:- एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर चार एफ बोकारो में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक फादर रेजी सी वर्गीस ने कहा कि भारत सरकार की ओर से आयोजित छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्कूल के सात विद्यार्थियों का चयन किया गया है। तमिलनाडु के मदुरई में 21 से 23 जनवरी तक राष्ट्र स्तरीय खेलो इंडिया गतका प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल की साक्षी श्रीवास्तव, जेबा नाज, तृप्ति झा, जसमीत कुमार, वेदांत भारद्वाज व प्रियांशु राज सिंह झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी प्रकार जयंत कुमार जूडो में झारखंड टीम की ओर से खेलेंगे। कहा कि गुवाहाटी, असम में राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर स्कूल के खिलाड़ियों का खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए किया गया है। स्कूल के विद्यार्थी राष्ट्र स्तरीय खेलो इंडिया गतका व जूडो प्रतियोगिता में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन्हें खेलकूद की महत्ता से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही विद्यार्थियों को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधा व संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। स्कूल के परिसर में पूर्व में राष्ट्र स्तरीय सब जूनियर कबड्डी के अलावा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थी राज्य व राष्ट्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। प्रशिक्षक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थी काफी अनुभवी हैं। पूर्व में भी कुछ विद्यार्थी राष्ट्र स्तरीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग ले चुके हैं। प्रधानाध्यापक फादर रेजी सी वर्गीस,विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य पीए जकारिया, कोषाध्यक्ष पी इप्पन, संत मेरी स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर मैथ्यू थामस, झारखंड गतका संघ के को-आर्डिनेटर पप्पू कुमार, दिनेश मंडल, सचिव परीक्षित तिवारी, उप प्रधानाध्यापक राखी बनर्जी, ओम प्रकाश तिवारी, राजेश्वर सिंह, मीनाक्षी कुमारी, वंदना कुमारी आदि ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts