झारखंड मुक्ति मोर्चा ने की जिला कमेटी की बैठक

पाकुड़ संवाददाता

पाकुड़: लड्डू बाबू आम बागान पाकुड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की बैठक पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में की गई। बैठक में मुख्य रूप से बूथ कमेटी की स्थिति पर चर्चा, पंचायत कमेटी की स्थिति पर चर्चा, प्रखंड कमेटी की स्थिति पर चर्चा, सदस्यता अभियान पर चर्चा 21 जनवरी को दुमका में संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय बैठक की जाएगी की चर्चा एवं समीक्षा की गई तथा किसान मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा, तथा कीड़ा मोर्चा वर्ग संगठन का सर्वसम्मति से गठन किया गया। किसान मोर्चा के अध्यक्ष जोसेफ हांसदा सचिव धोना मरांडी एवं कोषाध्यक्ष बककार सेख को बनाया गया तो वहीं बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ शंकर सचिव लुकस मरांडी एवं कोषाध्यक्ष लोदका मुर्मू को बनाया गया तथा कीड़ा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में रायमंड हेंब्रम सचिव महेंद्रनाथ टुडू को बनाया गया।मौके पर जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि आज जिस प्रकार से केंद्र सरकार के द्वारा ईडी,सीबीआई का भय दिखाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार को डराने का काम किया जा रहा है इससे हम डरने वाले नहीं हैं एक-एक कार्यकर्ता लड़ने के लिए हमेशा तैयार हैं।मोके पर सुलेमान बास्की, उपाध्यक्ष अजीजूल इस्लाम,उपाध्यक्ष समाद अली, सुनील टुडू, उमर फारूक, बावुधन मुर्मू, हरीवंश चौबे, महमूद आलम,मुसलोदीन, मनोज चौबे,हबीबुर रहमान, जोसेफिन हेंब्रम, सुशीला देवी, दीपू मुर्मू ,अमित भगत देवीलाल हांसदा मिथलेश घोष, मुसलोदीन शेख, इसाक अंसारी, मोतीलाल हांसदा, यादि उपस्थित थे।

Related posts