बड़कागांव में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती मनाई गई, भारत सरकार ने मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा की, लोगों ने स्वागत किया

बड़कागांव : बड़कागांव ठाकुर मोहल्ला में संयुक्त बिहार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती मनाई गई। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता लखींद्र ठाकुर एवं संचालन पंसस रितेश ठाकुर ने किया। जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, लखींद्र ठाकुर एवं जगदेव विचार मंच के अध्यक्ष उमेश दांगी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को अपना राजनीतिक गुरु बताया और मरणोपरांत भारत रत्न देने के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद दिया। आगे कहा कि आज गरीब के बच्चे निशुल्क मैट्रिक की परीक्षा पास करते हैं यह देन जननायक कर्पूरी ठाकुर की है उन्होंने ही मैट्रिक तक का शुल्क माफ करने का काम किया। अंग्रेजी में फेल बच्चों को भी उन्होंने पास करने का काम किया ताकि बच्चे अपना आगे का पढ़ाई जारी रख सके। वहीं लखींद्र ठाकुर ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के साथ अपने बिताए गए समय को याद करते हुए उनके सादगी जीवन के बारे में बताया। आगे उन्होंने कहा कि वे विचार के धनी थे। वे जब तक जिंदा रहे तब तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,पिछडे एवं गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा संघर्षशील रहें। मौके पर पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, कुंज बिहारी साहू, रामबिलास साहू, धनेश्वर प्रसाद, रौशन ठाकुर, धनु प्रसाद, अशोक साव, विनोद ठाकुर, मेवा लाल नाग, नंद किशोर राणा, शिबू उर्फ शिव संकर मेहता, राजेश यादव, डूबन साव, अमित ठाकुर, उमेश ठाकुर, अरुण ठाकुर, बासदेव सोनी, प्रकाश लाल नाग के दर्जनों लोग उपस्थित थें।

Related posts