खलारी के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने दिया योगदान

Md Mumtaz

खलारी: खलारी प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को नए प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने अपना योगदान दिया। इस दौरान पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी लेखराज नाग ने बुके देकर उनका स्वागत किया और नए प्रखंड विकास पदाधिकारी का पदभार ग्रहण कराया। इस मौके पर नए प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि सभी के सहयोग से खलारी प्रखंड को आगे ले जाने का काम किया जाएगा। वहीं उन्होने पूरे प्रखंड कार्यालय का जायजा लिया और विभागीय अधिकारियों के साथ बातचीत की। इधर पुर्व बीडीओ लेखराज नाग ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहा कि खलारी प्रखण्ड रांची जिला के सभी प्रखण्ड में अव्वल रहे। इसके लिए मुझे हमेशा प्रखण्ड वासियों एवं प्रखण्ड कर्मियों का सकारात्मक सहयोग मिला। साथ उन्होने आशा जताया कि नए प्रखंड विकास पदाधिकारी खलारी को एक नए आयाम तक ले कर जाएंगे और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को खलारी वासियों तक पंहुचाने में अहम योगदान देंगे। मौके पर खलारी सीओ शिशुपाल आर्य, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, कोऑर्डिनेटर आसीत कुमार, जेई रवि रंजन सहित कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Related posts