अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति एनके पिपरवार का मानकी सपही नदी तट पर हुआ वनभोज का अयोजन

MD Mumtaz

25 फरवरी को माता शबरी जयंती मनाने का सर्वसम्मति से लिया निर्णय

खलारी:अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति एनके पिपरवार का सामुहिक वनभोज का आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज भुईयां के नेतृत्व में मानकी सपही नदी तट पर किया गया। इस दौरान समिति के लोगों ने एक बैठक कर 25 फरवरी को नेहरू स्टेडियम केडी खलारी में माता शबरी जयंती मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन सचिव गणेश भुईयां ने किया। इसके बाद समाज के सभी महिला, पुरूष और बच्चों ने सामुहिक रूप वनभोज में कई व्यंजनों का आनन्द लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक कुमार भुईयां, रामू भुईयां, मुकेश भुईयां, रामप्रवेश राम, बिनोद भुईयां, मनीष भुईयां, राम कुमार भुईयां, राजेश भुईयां, सोम कुमार भुईयां, राहुल कुमार भुईयां, बबलु कुमार भुईयां, लुरका भुईयां, अमन भुईयां, जगमोहन राम, अनिल भुईयां, सुधीर भुईयां, नरेश भुईयां, प्रकाश भुईयां, दिगु भुईयां, कुन्दन कुमार राम, बिनवा भुईयां, सुरेश भुईयां, संजय भुईयां, कृष्णा भुईयां, सुरेश भुईयां, शंकर भुईयां, अरूण भुईयां सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts