बुढ़वा महादेव महाशिवरात्रि पूजा समिति का गठन, अध्यक्ष बने बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी सचिव शशि व कोषाध्यक्ष सत्यजीत

संजय सागर

बड़कागांव : झारखंड राज्य भर में बड़कागांव प्रखंड के विख्यात महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि पूजा मनाया जाएगा. इसे सफल बनाने के लिए बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में रविवार को बैठक रखा गया. बैठक की अध्यक्षता बुढ़वा महादेव शांति सह विकास समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता एवं संचालन प्रकाश कुमार ने किया. बैठक में सर्व समिति से महाशिवरात्रि पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी, सचिव शशि कुमार कोषाध्यक्ष सत्यजीत विद्या अलंकार, मुख्य संरक्षक बालेश्वर महतो, कीनू महतो बुद्धिनाथ, संरक्षक जयशंकर मेहता, दामोदर प्रसाद मेहता , सहेश कुमार, अरविंद कुमार, शिबू मेहता, नार्शिंग मेहता, प्रकाश कुमार, रविंद्र कुमार, द्वारका महतो, भीम प्रकाश, रामधनी महतो, अवध किशोर कुमार , देवनाथ कुमार, रामचंद्र महतो, सुधांशु शेखर, संदीप कुशवाहा, जयहिंद महतो, उप संयोजक केदार प्रसाद दांगी, उपाध्यक्ष उदय मेहता, उपसचिव बंधु महतो, उपकोषाध्यक्ष डेविड कुमार, पुजारी विशेश्वर महतो, माधव महतो, इंद्रनाथ महतो, लालशाही महतो, तुलसी महतो, जय नंदन महतो, कन्हाई महतो, धर्मनाथ महतो, मिट्ठू महतो, मीडिया प्रभारी पिंटू कुशवाहा दिनकर, राजकिशोर सोनी, झांकी प्रभारी हुलास प्रसाद दांगी, संतोष कुमारदे, वनाथ कुमार, राजेश कुमार, उमेश कुमार मौर्य सहित दर्जनों लोगों को कार्यकारिणी सदस्य में रखा गया। मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से इस बार भव्य तरीके से महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। हजारों की संख्या में बड़कागांव राम जानकी मंदिर से जुलूस के शक्ल में सिरमा छवनिया होते हुए बुढ़वा महादेव मंदिर पहुंचेगी। इसके साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भंडारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी बड़कागांव प्रखंड वासियों से अपील किया है कि इस बार के महा शिवरात्रि पर में बढ़कर हिस्सा ले और पूजा को सफल बनाएं.

Related posts