गोमो: तोपचांची प्रखंड के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को एकदिवसीय धरना एवं प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अबुवा आवास में भ्रष्टाचार को लेकर किया गया। बताता जाता है कि अबुआ आवास का सूची का चयन गलत लाभुको का किया गया है। सूची में नाम वैसे लोगों का है, जो अर्हता को पूरा नहीं करता है। धनबाद जिला के सभी प्रखंडों का सूची मनमाना तरीका से बनाया गया है। इस धरणा का नेतृत्व जिला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता देवी ने किया। कार्यक्रम का संचालन सदानंद महतो ने किया। इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि यह सूची कार्यालय में बैठकर बनाया गया है। यह सूची ग्रामसभा में बनता तो गरीबों को मिलता, वहीं सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने कहा कि 70% सूची अवैध तरीके से बनाए गए हैं। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि अबुआ आवास गरीबों का योजना है, लेकिन सूचीबद्ध संपन्न लोगों का किया गया है। मौके पर सदानंद महतो, सरयू प्रसाद महतो, बिंदेश्वर प्रसाद महतो, भवानी महतो, विनोद सिंह, उषा कुमारी, आशा देवी, रेशमी देवी, अजीत कुमार महतो, दीपू तिवारी, खूबलाल दास, परमेश्वर महतो, उषा देवी, मंजू मंझियान, विश्वनाथ कुमार, प्रदीप कुमार, कंचन देवी आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे.
Related posts
-
लायंस क्लब बाघमारा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
बाघमारा: दिनांक 19/09/2024 को लायंस इंटरनेशनल , जिला 322A के जिलापाल लायन सीमा बाजपाई के... -
घर के दरवाजे पर महिला द्वारा झाड़ू लगाने के दौरान अचानक धमाके के साथ फट गई जमीन, घटना से लोगो मे दहशत
देखते ही देखते उसमें समा गई महिला पास में खड़े लोगो ने बांस के सहारे... -
गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय में खनन विभाग द्वारा येल्लो बुक एवं कांट्रैक्ट मैनेजमेंट sop संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
कतरास: केन्द्रीय सतर्कता आयोग के तत्वाधान में निर्देशित त्रैमासिक निवारक सतर्कता जागरूकता अभियान जो दिनांक...